लीबियाई सुमद्री तट के समीप भूमध्यसागर में 75 शरणार्थी डूबे

रोम । लीबियाई सुमद्री तट के समीप भूमध्यसागर में 75 शरणार्थी डूबने की अशुभ खबर आ रही है। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में नौका से इटली पहुंचने की कोशिश में 75 शरणार्थी उत्तरी लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में डूब गए। ‘इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उसने बताया कि 15 लोगों को मछुआरों ने बचा लिया और उन्हें उत्तरपश्चिमी लीबिया में जुवारा बंदरगाह तक लाया गया। उसने अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। इस बीच, इटली के तटरक्षक बल ने शनिवार को नौकाओं पर सवार 420 से अधिक शरणार्थियों को भूमध्यसागर में खराब मौसम के बीच बचाया, इनमें दर्जनों नाबालिग भी शामिल रहे।
तटरक्षक बल ने एक वक्तव्य में कहा कि उसकी एक मोटर चालित नौका से 70 शरणार्थियों को सिसिली के दक्षिण में इटली के लैम्पेदुसा द्वीप सुरक्षित लाया गया। इस बीच, तटरक्षक बल का एक अन्य जहाज 350 से अधिक शरणार्थियों को लेकर शनिवार शाम को सिसिली में पोर्तो एम्पेदोस्ली बंदरगाह की ओर रवाना हुआ। इन शरणार्थियों में 40 से अधिक नाबालिग भी शामिल हैं। उन्हें सिसिलियन तट से 115 किलोमीटर दूर मछली पकड़ने वाली एक नौका से सुरक्षित बचाया गया।
तटरक्षक बल ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नौका ‘समुद्र में खराब मौसम और क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण खतरे में थी।’ बयान में बड़ी संख्या में शरणार्थियों को बचाए जाने को ‘जटिल’ बताया गया। इसमें कहा गया है कि बचाव अभियान के दौरान ‘हवा के असर को खत्म करने के लिए’ चार मालवाहक जहाजों को काम में लगाया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!