हितग्राही ईपीएफओ में करवा लें ई-नामांकन , नहीं तो अटकेगी पेंशन

भोपाल । मप्र व छग के भविष्य निधि आयुक्त अजय मेहरा ने कहा ‎कि ईपीएफओ में ई-नामांकन कराना जरूरी हो गया है। ऐसा नहीं करने वाले अंशदाताओं की पेंशन व अन्य लाभ अटक सकते हैं। श्री मेहरा ने कहा ‎कि व्यापक अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके तहत नियोक्ता और अंशदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। दरअसल, भोपाल क्षेत्र में 3 लाख 36 हजार 571 अंशदाता है। इनमें से महज 10 हजार 47 ने ही ई-नामांकन कराया है। मप्र-छग भविष्य निधि आयुक्त अजय मेहरा ने अभियान को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के भविष्य निधि आयुक्त वर्ग-एक अमिताभ प्रकाश ने बताया कि विभाग ने सभी नियोक्ताओं को शतत संवाद के जरिए ई-नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया है। अमिताभ प्रकाश ने बताया कि ई-नामांकन कराने की जिम्मेदारी नियोक्ता की है ताकि कर्मचारी के न रहने पर उसके आश्रितों को पेंशन समेत अन्य देयकों का आसानी से भुगतान किया जा सके। पूर्व में कोरोना संक्रमण के कारण कई आश्रितों को परेशान होना पड़ा है। ई-नामांकन कराने को लेकर जानकारी दी गई ‎कि ईपीएफओ पोर्टल में सर्विसेस सेक्शन में फार एम्प्लाइज पर क्लिक करें। सदस्य यूएनए, आनलाइन सर्विस पर क्लिक करें। मेंबर पोर्टल जनरेट न हो तो पहले मेंबर पोर्टल जनरेट करें। यूएनए नंबर और पासवर्ड डालकर लागइन करें। प्रोफाइल पर क्लिक कर सदस्य अपना फोटो और अन्य जानकारी अपडेट करें। सदस्य पोर्टल पर मैनेज पर ई नामीनेशन का चयन करें। एड फेमिली डिटेल्स पर क्लिक करें और संबंधित का आधार नंबर एवं अन्य डिटेल और फोटो के साथ एड करें। फेमिली में एक से अधिक सदस्य है तो एड-रो पर क्लिक करें और इसी प्रक्रिया को दोहराएं। पूरे परिवार का डिटेल अपडेट करने के बाद सेव फेमिली डिटेल पर क्लिक करें। नामिनी को कितना प्रतिशत देना है उसे अपडेट करें और सेव ई नामीनेशन पर क्लिक करें। आधार की वेबसाइट से सदस्य का आधार नंबर डालकर वर्चुअल आइडी जनरेट करें, जो सदस्य के आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आएगी। अगले सदस्य पोर्टल पर ई-साइन पर क्लिक करें। अगले स्टेप पर आधार से जो वर्चुअल आइडी डालकर ओटीपी जनरेट पर क्लिक करें। पुन: आधार से लिंक मोबाइल पर छह अंकों का ओटीपी आएगा। ओटीपी को निर्धारित स्पेस पर डालकर सेव करें। ई-नामांकन में सदस्य को कोई दस्तावेज नियोक्ता या पीडीएफ आफिस में नहीं भेजना है और न ही नियोक्ता से स्वीकृत कराना है। सफल ई-नामांकन पर ई नामीनेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और सदस्य ई-नामांकन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!