पंचायत चुनाव में जनपद और जिला पंचायत के आरक्षण पर निगाहें

भोपाल । पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक सुगबुगाहट शुरू हो गई है। फिलहाल राजनीतिक दलों की निगाह जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष के आरक्षण पर टिकी हुई है। जिन नेताओं को चुनाव लडऩा है, उन्होंने अपने-अपने संगठन के चक्कर लगाना भी शुरू कर दिए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इसी साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। ये चुनाव दिसम्बर माह में करवाए जाने की संभावना है। इसको लेकर आयोग अपनी तैयारी तो कर ही रहा है, वहीं चुनाव लडऩे के इच्छुक दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। फिलहाल जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष को लेकर अभी आरक्षण होना है। आरक्षण प्रक्रिया इसी माह होने की भी संभावना है। इसके बाद अध्यक्ष पद को लेकर चला आ रहा संशय भी समाप्त हो जाएगा। वैसे ये चुनाव गैरराजनीतिक होते हैं, क्योंकि में इसमें राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ा जाता है। फिर भी अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस और भाजपा में घमासान मचता है और चुनाव एक तरह से राजनीतिक हो जाते हैं। दोनों ही दल के दावेदार अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं और जिन लोगों को टिकट चाहिए, वे अपने-अपने संगठन के नेताओं के चक्कर काटने लगे हैं। वैसे भाजपाई ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि जिस तरह से उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है, उसी को देखते हुए माना जा रहा है कि लोग भाजपा के पक्ष में ही वोट देंगे, वहीं कृषि कानून वापस लेने का फायदा भी पंचायत चुनाव में मिलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!