भारत पहुंची पाकिस्तान की टीम

नई दिल्ली. पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक भुवनेश्वर में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप (Junior Hockey World Cup) में भाग लेने के लिए शनिवार को भारत पहुंच गई. पाकिस्तान उच्चायोग ने यह जानकारी दी. पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी आफताब हसन खान ने हॉकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया. उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम के सदस्यों की अगवानी की.
पाकिस्तानी हॉकी टीम की भारत यात्रा नई दिल्ली द्वारा करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने के निर्णय के कुछ दिनों बाद हो रही है. उच्चायोग प्रभारी ने हॉकी टीम के सम्मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी की और टीम को शुभकामनाएं दी. उन्होंने हॉकी को पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल बताते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी जज्बे और अपनी क्षमता के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. नई दिल्ली से टीम भुवनेश्वर रवाना होगी. जहां जूनियर विश्व कप खेला जाएगा.
गत चैंपियन भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 24 नवंबर को फ्रांस के खिलाफ मुकाबले से करेगा. यह मैच कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, पाकिस्तान पूल-डी में है. अर्जेंटीना, मिस्र और जर्मनी भी इसी ग्रुप में हैं.

हर तीसरे दिन कोरोना टेस्ट होगा
ओडिशा के खेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए राज्य की राजधानी में आने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों का हर 72 घंटे में आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जाएगा. औसतन रोज 500 टेस्ट किए जा रहे हैं और उसी दिन आईसीएमआर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी), भुवनेश्वर द्वारा रिपोर्ट तैयार भी जारी की जा रही है.

जूनियर विश्व कप 24 नवंबर से
ओडिशा के खेल और युवा सेवा सचिव आर विनील कृष्णा ने कहा, “हर 72 घंटे में खिलाड़ियों, अधिकारियों, होटल के कर्मचारियों और आयोजन से जुड़े हर व्यक्ति का दोबारा परीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि टूर्नामेंट 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाला है. हम इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन को सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और बड़े सपने लेकर यहां आए जूनियर हॉकी खिलाड़ियों के लिए इसे यादगार बनाना चाहते हैं.”

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!