मिस्त्री ने मांगी मजदूरी तो मालिक ने तलवार से काटा हाथ, आरोपियों ने कटे हाथ को छुपाया, पुलिस को 2 घंटे बाद मिला

रीवा : सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़री गांव से शनिवार को दिलदहला देने वाला मामला सामने आया. जहां घर में काम करने वाले मजदूर द्वारा मजदूरी मांगे जाने पर मालिक ने उसके हाथ ही काट दिए जिसके बाद घायल अवस्था में मजदूर को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है. वहीं मामले पर पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपियों के द्वारा हाथ को काटने के बाद उसे छुपाने की कोशिश भी की गई थी. लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने करीब 2 घंटे बाद कटे हुए हाथ को अस्पताल पहुंचाया. मामले की जांच भी जारी है.

मालिक ने मजदूर का काटा हाथ
सिरमौर थाना इलाके के पड़री गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मजदूर का मालिक ने हाथ काट दिया गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मजदूर की हाल गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर्स उसका इलाज कर रहे हैं. मामले पर पुलिस की टीम ने जांच भी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि घर बनाने के काम करने वाले युवक ने जब अपने मालिक से मजदूरी की मांग की तो मालिक आगबबूला हो गया, और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस दौरान मजदूर का हाथ कटकर अलग हो गया. पीड़ित के जबड़े पर भी धारदार हथियार से वार किया गया था.

2 घंटे बाद पुलिस हाथ लेकर अस्पताल पहुंची
पुलिस की मानें, तो घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने हाथ को छुपाने की भी कोशिश की, ताकि घटना का खुलासा ना हो सके. लेकिन जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, और कटे हुए हाथ को करीब 2 घंटे बाद अस्पताल पहुंचाया. जहां पर अब डॉक्टरों द्वारा घायल मजदूर का इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है मजदूर के शरीर से काफी खून बह गया और अब उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!