स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के परिणाम आज

भोपाल । स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के परिणाम शनिवार को आएंगे। इंदौर एक बार फिर नंबर-1 बन सकता है। ऐसा हुआ तो यह लगातार पांचवां साल होगा। पिछले साल इंदौर स्वच्छता का चौका जड़ चुका है। वहीं, भोपाल देश के सबसे स्वच्छ साफ शहरों में टॉप-5 में आ सकता है। मप्र को विभिन्न कैटेगिरी में कुल 35 सम्मान मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति डॉ। रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में विजेता शहरों और प्रदेशों को सम्मानित किया जाएगा। देश के सबसे साफ शहरों की श्रेणी में इंदौर ही प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। पिछले 4 साल से इंदौर नंबर-1 पर बना हुआ है। 2017 से अब तक इंदौर नंबर-1 पॉजिशन पर है।
भोपाल समेत 6 शहरों का दावा
स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर-भोपाल समेत उज्जैन, देवास, होशंगाबाद और बड़वाहा को नामांकित किया गया है। भोपाल ने सफाई मित्र, स्टार रेटिंग और स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए दावा किया है। पिछले साल भोपाल देश के सबसे साफ शहरों में सातवें नंबर पर था। इस बार सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में इंदौर, भोपाल और देवास ने राष्ट्रीय पुस्कारों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया है। इसमें इन्हें कौन सी पॉजिशन मिलेगी, यह घोषणा के दौरान पता चलेगा। स्टार रेटिंग में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, होशंगाबाद, ग्वालियर, सिंगरौली, मूंदी, बुरहानपुर, राजगढ़ और धार समेत 25 शहरों ने दावा किया है। मध्यप्रदेश को उत्कृष्ट श्रेणी में प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया है।
पिछले सर्वेक्षण में 27 सम्मान
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में प्रदेश को कुल 27 सम्मान मिले थे। इसमें 18 शहर स्टार रेटिंग और 9 शहर स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए थे। इस बार 35 से ज्यादा अवार्ड मिलने की उम्मीद है।
भोपाल से अफसर पहुंचे दिल्ली
भोपाल नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी, अपर आयुक्त एमपी सिंह, अधीक्षण यंत्री राजेश कुमार सक्सेना, सहायक यंत्री सौरभ सूद व शालिनी सिंह व स्वास्थ्य अधिकारी राजीव सक्सेना सहित कुछ सफाई मित्रों की टीम दिल्ली रवाना हो रही है। सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट करवा लिया गया है। इसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें दिल्ली रवाना कर दिया गया है। नगर निगम भोपाल की भी स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की तीन श्रेणियों में स्टार रेटिंग गार्बेज फ्री सिटी, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नामित किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!