भोपाल में हल्की बूंदाबांदी; अब कोहरा छाने से 48 घंटे में बढ़ सकती है ठंड

भोपाल  अरब सागर में बने साइक्लोन के कारण मध्यप्रदेश में दो दिन से बारिश हो रही है। इसके कारण दो दिन से भोपाल में बादल छाए रहे। शुक्रवार रात हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान चंबल समेत 8 जिलों में हल्की से मध्यम तक बारिश हो सकती है। अभी ग्वालियर से लेकर राजस्थान तक एक ट्रफ लाइन बनी है। इससे ही बारिश हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अब कोहरा छाने के कारण अगले 48 घंटे के अंदर ठंड बढ़ेगी। इससे नवंबर के अंतिम सप्ताह में ज्यादा ठंड हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल डिवीजन में रहेगा।

अरब सागर के सिस्टम से बादल छाए

सिंह ने बताया कि अरब सागर के साथ पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभागों पर पड़ रहा है। अगले दो दिन तक इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बादल छाने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अगले तीन दिन तक देखी जाएगी।

यह सिस्टम है

वर्तमान में तमिलनाडु-कर्नाटक क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है। इससे होकर एक ट्रफ लाइन आन्ध्र प्रदेश-ओडिशा तक गुजर रही है। वहीं, पूर्व-मध्य अरब सागर में चक्रवातीय गतिविधियों के साथ निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है। इस सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र से लेकर उत्तरी महाराष्ट्र होते हुए दक्षिणी मध्य प्रदेश तक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसी से मध्यप्रदेश में बारिश हो रही है।

यहां ज्यादा बारिश की संभावना

चंबल संभागों के जिलों में और रतलाम, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया जिले में शनिवार सुबह तक ज्यादा बारिश की संभावना है। इसके अलावा, ग्वालियर संभागों के जिलों में, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, भिंड, मुरैना और निवाड़ी जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

अधिक बारिश होने पर ठंड बढ़ेगी

सिंह ने बताया कि हैवी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगर लगातार बादल आते हैं, तो बारिश की संभावना ज्यादा बन सकती है। अगर ज्यादा बारिश होती है, तो फिर अचानक ठंड बढ़ जाएगी।

बंगाल की खाड़ी का भी असर

अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दोनों के कारण ही प्रदेश भर में बादल छाने से बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह तक नीमच मरूखेड़ा पूर्व में 5 इंच, सिटी में 3.5 इंच, मनासा – 3 इंच, जावद में 2 इंच, मंदसौर के मल्हारगढ़ में 2.5 इंच, संजीत में 2 इंच, उज्जैन के नागदा में 2 इंच, खाचरौद में 1 इंच, धार के बाग 1.5, बड़वानी सिटी में 1 इंच, झाबुआ के राणापुर में 1 इंच, आलीराजपुर के जोबट में 1 इंच, रतलाम, श्योपुर कलां, शिवपुरी, गुना, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, इंदौर और खंडवा में भी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!