भोपाल में 8 मेट्रो स्टेशनों का भूमिपूजन आज

भोपाल । मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट्स के काम में तेजी लाई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 नवंबर को भोपाल मेट्रो और 26 नवंबर को इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन करेंगे। भोपाल में पहले चरण में तैयार हो रहे रूट के 8 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट में सुभाष नगर से एम्स तक के रूट को पहले चरण में रखा गया है। इसमें 421 करोड़ रुपये की लागत से 8 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं। एम्स से सुभाष नगर तक 6.22 किमी के प्रायोरिटी रूट पर 19 नवंबर से स्टेशन बनाने के काम की शुरुआत होगी। तमिलनाडु की कंपनी यूआरसी कंस्ट्रक्शन को यह स्टेशन बनाने का ठेका मिला है। एम्स के गेट नंबर-3 के पास मेट्रो स्टेशन बनाने का भूमिपूजन होगा। इंदौर और भोपाल के मेट्रो प्रोजेक्ट्स की शुरुआत 2018 में हुई थी। अगस्त 2023 तक भोपाल प्रोजेक्ट पूरा करने का टारगेट रखा है। भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट पर 6 हजार 941 करोड़ और इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर 7 हजार 580 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  

भोपाल में पहले चरण में 8 स्टेशन बनेंगे
एम्स से सुभाष नगर अंडरब्रिज तक आठ स्टेशन बनेंगे। इनमें एम्स, अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, डीबी सिटी, एमपी नगर जोन-1, आयकर भवन और सुभाष नगर अंडरब्रिज शामिल हैं। दो साल में यह स्टेशन बन जाएंगे। यह स्टेशन 100 मीटर लंबे और 14 मीटर चौड़े होंगे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और डीबी सिटी पर फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। सुभाष नगर ओवरब्रिज के पास डिपो बनेगा। यहां 4 मेट्रो खड़ी हो सकेंगी।  

रानी कमलापति स्टेशन से कनेक्ट होगी भोपाल मेट्रो
देश के पहले वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को भोपाल मेट्रो से जोडऩे की योजना है। स्टेशन के ठीक सामने मेट्रो की लाइन रहेगी। पिलर का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। ऊपर के स्लैब लगते ही रानी कमलापति स्टेशन से मेट्रो कनेक्ट हो जाएगा।

इंदौर में 10 किमी के हिस्से में 9 स्टेशन बनेंगे
इंदौर में पहले चरण में 10 किमी का रूट तय हुआ है। एमआर-10 से गांधीनगर को जोड़ा जाएगा। इस रूट पर नौ स्टेशन बनाए जाने हैं। इसका ठेका पिछले महीने ही दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!