चीन से टक्कर लेने ताइवान तैयार

ताइपे । ताइवान और चीन के बीच गर्माते माहौल के बीच ताइवानी राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने अमेरिका के साथ सैन्य सहयोग की सराहना की है।त्साई ने उन्नत एफ-16 लड़ाकू विमानों की पहले कॉम्बैट विंग को बेड़े में शामिल कर लिया है। चीन ने लगातार ताइवान की वायुसीमा में लड़ाकू विमान भेज रहा हैं। अक्टूबर महीने में चीन ने करीब 200 लड़ाकू विमान भेज दिए थे।
त्साई ने अपने सबसे उन्नत एफ-16एस और एफ-16वी के पहले स्क्वाड्रन का अनावरण किया है। मौके पर उन्होंने कहा है कि यह प्रोजेक्ट ताइवान और अमेरिका की दृढ़ प्रतिबद्धता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जब तक हम लोकतंत्र और आजादी के मूल्यों का पालन करते हैं तब तक हमारे साथ एक ही मोर्चे पर समान विचारधारा वाले देश खड़े होने वाले है। त्साई ने कहा कि जैसे-जैसे अधिक एफ-16वी सेवा में प्रवेश करेगी ताइवान की सुरक्षा और भी मजबूत होगी। बता दें कि अमेरिका का ताइवान के साथ कोई आधिकारिक राजनयिक संबंध नहीं है लेकिन बीजिंग द्वारा ताइवान को लगातार धमकाने के बाद अमेरिका खुलकर ताइवान के समर्थन में आगे आया है। अमेरिका ताइवान के लिए एक बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि हम ताइवान की रक्षा करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!