मुंबई सेंट्रल में शुरू हुआ पॉड होटल, पलंग की साइज का है कमरा

मुंबई। जापान की तर्ज पर भारत में भी आईआरसीटीसी ने पॉड होटल पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल टर्मिनस में कल से शुरू किया है। मुंबई सेंट्रल टर्मिनस की पहली मंजिल पर स्थित इस पॉड होटल में कुल ४८ कमरे हैं। इन कमरों की लंबाई ७ फीट, चौड़ाई और ऊंचाई ४ फीट है। लोगों को ये पॉड १२ घंटे से २४ घंटे के लिए उपलब्ध होंगे। यहां पर पॉड कमरे की ४ कैटिगिरी है। इनमें ३० पॉड कमरे क्लासिक, ७ पॉड कमरे महिलाओं के लिए, १० पॉड कमरे निजी और एक पॉड दिव्यांग के लिए आरक्षित किया गया है। पॉड कमरे का किराया १२ घंटे के लिए ९९९ रुपया और २४ घंटे के लिए १९९९ रुपया निर्धारित किया गया है. यहां पर सफाई का विषेश ध्यान रहेगा। पॉड होटल के कमरों में बॉथरूम नहीं होगा। कमरे में सेटेलाइट टीवी, कंप्लीमेंट्री वाईफाई, कमरे के बाहर बैगेज लॉकर, पावर सॉकेट, यूएसबी कोड आदि सुविधाएं होंगी। ओपन टेंडर के आधार पर ९ साल के लिए पीओडी कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम की स्थापना, संचालन और प्रबंधन का ठेका दिया गया है। यह साइट मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर स्टेशन बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित है। पॉड कमरे मेकेनाइन फर्श के साथ लगभग ३००० वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले हैं।
यात्रियों को कम पैसे में नए शहर में रहने की सुविधाएं मुहैया करने के लिए बनाए गए छोटे-छोटे कमरों के होटल को पॉड होटल कहते हैं। इसके छोटे साइज के चलते इसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है। आम तौर पर यह एक पलंग के साइज का कमरा होता है, जिसमें यात्रियों को और भी अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। कॉमन क्षेत्र में लोगों के बैठने के लिए स्थान बनाया जाएगा। आपको बता दें कि भारत में पॉड होटल नया है, लेकिन जापान, रशिया, यूएस, यूके, निदरलैंड, सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों में बड़े पैमाने पर पॉड होटल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!