पूर्णिमा की तिथि हो चुकी है आरंभ, कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं शुभ संयोग, लक्ष्मी जी की कृपा पाने को करें ये उपाय

 पूर्णिमा तिथि पंचांग के अनुसार आरंभ हो चुकी है. कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का शुभ संयोग भी बन रहा है, जानते है कार्तिक पूर्णिमा के बारें में:

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि आरंभ हो चुकी है. पंचांग के अनुसार पूर्णिमा की तिथि 18 नवंबर को अपरान्ह 12 बजकर 02 मिनट से आरंभ हो चुकी है. 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. कार्तिक पूर्णिमा पर शुभ संयोग बन रहे हैं. इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है और धन की कमी दूर होती है.

कार्तिक मास की कार्तिक पूर्णिमा का महत्व
हिंदू धर्म में कार्तिक मास को महत्वपूर्ण माना गया है. धनतेरस, दिवाली, गोवधर्न पूजा, भाई दूज और छठ का महापर्व भी कार्तिक मास में मनाया जाता है. इस मास को भगवान विष्णु का प्रिय मास भी बताया गया है. कार्तिक मास में पूर्णिमा का विशेष महत्व है. विष्णु पुराण के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की तिथि को ही भगवान नारायण ने मत्स्यावतार लिया था. 

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान का महत्व
पंचांग के अनुसार पूर्णिमा की तिथि हर महीने आती है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा का महत्व इन सभी पूर्णिमा की तिथियों में विशेष है. कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करना अत्यंत शुभ माना गया है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है. 

देव दिवाली 2021
कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन दीपक जलाने से देवता प्रसन्न होते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्वर्ग लोक से देवता गण पृथ्वी पर आते हैं.

कार्तिक पूर्णिमा कब है?
कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर, शुक्रवार है. इस दिन कार्तिक मास का समापन भी हो रहा है. इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध किया था. तभी से भगवान शंकर को त्रिपुरारी कहा जाता है.

लक्ष्मी पूजा
कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी जी की पूजा को विशेष फलदायी माना गया है. पंचांग के अनुसार इस दिन यानि 19 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि नामक योग और वर्धमान योग बन रहा है जो इस दिन की पूजा के महत्व में बढ़ाता है. पूर्णिमा की तिथि में लक्ष्मी स्तुति और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है. लक्ष्मी जी की पूजा जीवन में धन की कमी दूर होती है.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!