प्रकाश पर्व : गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति का बधाई संदेश

नई दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है. एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा है, गुरु नानक देव की जयंती के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में बसे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं.

राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक देव के जीवन और शिक्षाओं में प्रेम, करुणा और बलिदान का निहित संदेश मानव जाति की आध्यात्मिक प्रगति को बढ़ावा देता है. उनके विचार हमें अपने जीवन में शांति और भाईचारे के आदर्शों का अनुकरण करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. गुरु नानक देव ने एक साधारण गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हुए ‘एक ओंकार सतनाम, करता पुरख’ प्राप्त करने के साधन के रूप में सेवा पर जोर दिया.

उन्होंने देशवासियों से गुरु नानक देव के पदचिन्हों पर चलने और अपने समाज में सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया.

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एक संदेश में कहा, ‘गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी अपने सदाचारी जीवन के माध्यम से सत्य, करुणा और नेकी की प्रतिमूर्ति थे. उनकी दिव्य शिक्षाएं हमें नेकी के मार्ग पर चलने तथा जाति, संप्रदाय या धर्म से हटकर सभी मनुष्यों के प्रति आदर भाव रखने के लिए प्रेरित करती रहेंगी.

गुरु नानक जयंती 2021, 552 वां प्रकाश पर्व
गुरु नानक जयंती 2021, 552 वां प्रकाश पर्व

नायडू ने कहा, गुरु नानक देव जी ने हमें नैतिकता के रास्ते पर चलना भी सिखाया. वे भारत के उदात्त आध्यात्मिक लोकाचार के एक यशस्वी प्रचारक थे जिन्होंने आम आदमी को आध्यात्मिकता से जोड़कर सही मायनों में धर्म को जन-जन तक पहुंचाया.

उन्होंने कहा, मैं कामना करता हूं कि उनका शाश्वत संदेश न्याय, करुणा और सौहार्द से परिपूर्ण समाज का निर्माण करने में हमारा मार्गदर्शन करता रहे.

इससे पहले गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी कैबिनेट के साथ श्री करतारपुर साहिब के दर्शन किए. भारत लौटने के बाद उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का शुक्रिया अदा किया. साथ ही उन्होंने भारत और पाकिस्तान से करतारपुर जाने के लिए परमिशन प्रक्रिया को आसान बनाने का आग्रह किया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!