सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

सपना चौधरी अपने गानों से लोगों के दिलों को धड़काती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद लखनऊ की एक कोर्ट ने डांसर और सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया. सपना पर एक शो को कैंसल करने और आने वाले दर्शकों के पैसे न लौटाने का आरोप है. एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करते हुए इस मामले की अगली सुनवाई तक पुलिस को एक्शन लेने के लिए कहा है. मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी.

शिकायत को खारिज करने का दिया था आवेदन
सपना चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस कोर्ट के सामने पेश करेंगी, क्योंकि इस मामले पर कोर्ट को सपना के खिलाफ आरोप तय करने हैं, इसलिए उन्हें कोर्ट में हाजिर रहना बेहद जरूरी है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में सपना ने एफआईआर होने के बाद शिकायत को खारिज करने के लिए आवेदन दिया था, जिसको खारिज कर दिया गया था.

4 साल पुराना केस पर अब एक्शन
सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज हुआ ये मामला करीब 4 साल पुराना है. दरअसल, सपना चौधरी के खिलाफ 14 अक्टूबर साल 2018 में आशियाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई थी. आरोप लगाया था कि 13 अक्टूबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक का शो ऑर्गेनाइज ने किया था, लेकिन इस शो में सपना नहीं पहुंचीं.

300 रुपये में बिका था टिकट
इस मामले में सपना चौधरी के अलावा प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्यय जैसे नाम हैं. आरोप है कि इस प्रोग्राम के लिए दर्शकों ने 300-300 रुपए देकर टिकट खरीदा था. सपना चौधरी के इस शो को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद थे लेकिन जब 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आई तो दर्शकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया था. आरोप है कि हंगामे के बाद भी लोगों के पैसों को नहीं लौटाया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!