नीदरलैंड की विश्व कप में वापसी, तुर्की और उक्रेन खेलेंगे प्लेऑफ

रोटरडम: नीदरलैंड ने आठ साल के अंतराल के बाद फीफा विश्व कप में जगह बनायी जिससे नार्वे के स्टार इर्लिंग हालैंड का विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का इंतजार 2026 तक बढ़ गया.

नीदरलैंड ने रोटरडैम में खेले गये मैच में आखिरी क्षणों के गोल के दम पर नार्वे को 2-0 से हराया. इस हार से नार्वे क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो गया. चोटिल होने के कारण 21 वर्षीय हालैंड इस मैच में नहीं खेल पाये थे.

नीदरलैंड ग्रुप जी में शीर्ष पर रहा जबकि तुर्की ने मोंटेग्रो को 2-1 से हराकर नार्वे को पीछे छोड़ा और मार्च में होने वाले प्लेऑफ में जगह बनायी.

उक्रेन ने भी बोसनिया हर्जेगोविना को 2-0 से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित की. ग्रुप डी में अपने आठ मैचों में से छह ड्रा खेलने वाले उक्रेन ने फिनलैंड को पीछे छोड़ा. इस ग्रुप से फ्रांस ने विश्व कप के लिये पहले ही क्वालीफाई कर लिया था.

फ्रांस ने काइलन एमबापे और करीम बेंजेमा के गोल से फिनलैंड को 2-0 से हराकर उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को समाप्त किया.

ग्रुप ई से दो टीमों वेल्स और चेक गणराज्य ने प्लेऑफ में जगह बनायी. इस ग्रुप से बेल्जियम पहले ही सीधे क्वालीफाई कर चुका था. वेल्स ने कार्डिफ में बेल्जियम को 1-1 से ड्रा पर रोककर ग्रुप से दूसरे नंबर की टीम के रूप में प्लेऑफ में जगह सुरक्षित की.

चेक गणराज्य ने एस्तोनिया को 1-0 से हराया और तीसरे स्थान पर रहा. इससे वह पिछले साल नेशन्स लीग ग्रुप के विजेता के रूप में दो से एक प्लेऑफ स्थान हासिल करने में सफल रहा.

यूरोप से अब तक 10 टीमों ने विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया है. इनमें बेल्जियम, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन, डेनमार्क, नीदरलैंड, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, क्रोएशिया और सर्बिया शामिल हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!