अमेरिका और नेपाल के कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे, अमेरिकी अधिकारी करेंगे नेपाल का दौरा

काठमांडू । अमेरिका और नेपाल के कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमेरिका के दो वरिष्ठ अधिकारी कोरोना, जलवायु परिवर्तन और लोकतांत्रिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से नेपाल की यात्रा करने वाले हैं। अमेरिकी दूतावास ने इसकी जानकारी दी।दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू काठमांडू पहुंचने वाले है।वहीं दक्षिण एवं मध्य एशिया की उप सहायक विदेश मंत्री केली किडरलिंग बृहस्पतिवार को नेपाल पहुंचेंगी। बयान में कहा गया कि अधिकारियों की यह यात्रा नेपाल और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रही है। दूतावास ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की प्राथमिकताओं के तौर पर, लू और किडरलिंग कोविड-19, जलवायु परिवर्तन और दोनों देशों में लोकतंत्र को मजबूत करने पर बातचीत होगी। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान लू, सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करने और सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का दौरा करने वाले है। किडरलिंग भी नेपाल के नेताओं तथा नागरिक समाज के लोगों से मुलाकात करेंगी। अमेरिका के उच्च अधिकारियों का दौरा उस समय हो रहा है जब चीन विभिन्न अवसंरचनाओं के जरिये नेपाल पर अपना दबदबा कायम करने का प्रयास कर रहा है जिनमें बीजिंग की महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ पहल के तहत ‘ट्रांस हिमालयन’ परियोजनाएं चल रही हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, नेपाल और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संबंध 1948 में स्थापित हुए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!