भ्रष्टाचार के मामले में नेतन्याहू अदालत में पेश हुए

यरूशलम । इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अदालत में पेश हुए। उनकी पेशी उस समय हुई जब कभी उनके करीबी सहयोगी रहे नीर हेफेत्ज भ्रष्टाचार के बड़े मामले में उनके खिलाफ गवाही की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, यह बहुप्रतीक्षित गवाही अब अगले सप्ताह तक के लिए टल गई है, क्योंकि नेतन्याहू के वकीलों ने इस कानूनी चुनौती दी है। नेतन्याहू के खिलाफ मामले में हेफेत्ज अभियोजन पक्ष के एक महत्वपूर्ण गवाह हैं। हेफेत्ज ने नेतन्याहू सरकार के प्रवक्ता के रूप में काम करने के लिए 2009 में पत्रकारिता का अपना लंबा करियर छोड़ दिया था और फिर 2014 में वह नेतन्याहू परिवार के प्रवक्ता एवं सलाहकार बन गए थे।
नेतन्याहू मंगलवार को एक वकील, अपने छोटे बेटे अवनेर और अपनी लिकुड पार्टी के कुछ समर्थकों के साथ अदालत कक्ष में दाखिल हुए। उनके वकीलों ने मामले में नए गवाह के सामने आने की खबरों के बाद मंगलवार के सत्र को विलंबित करने को कहा। नए गवाह ने आरोप लगाया है कि नेतन्याहू की पत्नी सारा ने दो अरबपति दोस्तों, हॉलीवुड निर्माता अर्नोन मिलचन और ऑस्ट्रेलियाई अरबपति जेम्स पैकर से उपहार के रूप में एक महंगा कंगन स्वीकार किया था। नेतन्याहू के वकीलों ने दलील दी कि हेफेत्ज के अपना पक्ष रखने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री को सबूतों का अध्ययन करने की आवश्यकता है। थोड़े समय के अवकाश के बाद, अदालत ने अनुरोध स्वीकार कर अगले सोमवार तक हेफेत्ज की गवाही को स्थगित कर दिया। नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी, विश्वास भंग करने और रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!