तेजी से घूमा अर्थव्‍यवस्‍था का पहिया- कैग कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के कार्यालय में मंगलवार को पहले ऑडिट दिवस को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में उन्‍होंने कई मुद्दों को छुआ जिसमें एक नोटबंदी भी था। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने मुद्रीकरण जैसे बड़े फैसले लिए। इसकी वजह से अर्थव्‍यवस्‍था को तेज गति मिली। इसका पूरी दुनिया ने स्‍वागत भी किया। उन्‍होंने ये भी कहा कि हम देश की पुरानी सरकारों के बारे में जानते हैं और उनकी हकीकत भी जानते हैं। हमारी सरकार समस्‍याओं का समाधान तभी कर सकी जब हम उन समस्‍याओं की सही तरीके से पहचान कर सके।

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा कि पारदर्शिता न होने की वजह से बैंकिंग सेक्‍टर में पहले दूसरी ही प्रक्रिया इस्‍तेमाल में लाई जाती थी। इसका परिणाम हुआ एनपीए का दायरा बढ़ता ही गया। उन्‍होंने कहा कि आप भी इस बात से बखूबी परिचित हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने चरणबद्ध तरीके से चीजों को सुधारा। जिस तरह से आपके सुझाव आए उन पर विचार कर उसमें बदलाव किया। अब इसका परिणाम हम सभी के सामने दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि देश के लिए कैसे बड़े लक्ष्‍य निर्धारित किए जाते हैं और कैसे इसको पूरा किया जाता है। ये हमने सीखा है। सुचिता और पारदर्शिता हम सभी के लिए मोरल बूस्‍टर होते हैं।

आडिट को लेकर पहले की चिंताओं को जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब आडिट को बड़े डर और चिंता की नजर से देखा जाता था। कैग बनाम सरकार की एक सामान्‍य सोच बन गई थी। कुछ को लगता था कि कैग को हर जगह गलत ही दिखाई देता है। लेकिन आज इस सोच में बदलाव आ गया है। आज इसको वैल्‍यू एडिशन के रूप में देखा जाता है।

उन्‍होंने कहा कि कुछ ही संस्‍थान समय के साथ और मजबूत, और अधिक मैच्‍योर होते जाते हैं। बीते कुछ दशकों में कई संस्‍थानों ने अपनी अहमियत को खो दिया था। लेकिन कैग ने हमेशा ही अपनी चमक को बरकरार रखा है। ये बड़ी जिम्‍मेदारी है।

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर कैग कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक प्रतिमा का अनावरण भी किया। बता दें कि कैग संस्था की ऐतिहासिक शुरुआत और वर्षों से निरंतर शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही में इसके योगदान को देखते हुए लेखा परीक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत के सीएजी भी उपस्थित रहे।

इससे पहले पीएम मोदी ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। इसमें कहा गया है कि इसका मकसद देश में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के योगदान को सभी के सामने लाना है।

गौरतलब है कि आज के ही दिन कैग का गठन हुआ था। इसलिए ये कार्यक्रम बेहद खास होने वाला है। वर्ष 2020 में कैग मुख्‍यालय में उपराष्‍ट्रपति वैंकेया नायडू ने संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया था। कैग मुख्‍यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भी 9 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!