अमेरिका से 20 हजार करोड़ के 30 प्रीडेटर ड्रोन खरीदेगा भारत

नई दिल्ली । अमेरिका के साथ सैन्य संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भारत बड़ा कदम उठाने जा रहा है। तीनों सेनाओं के लिए 30 प्रीडेटर ड्रोन पर सोमवार को रक्षा मंत्रालय की बैठक होनी है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि रक्षा सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के इन ड्रोनों के अधिग्रहण के मामले में एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। यदि इस बैठक में अधिग्रहण को मंजूरी दे दी जाती है, तो इसे रक्षा मंत्रालय द्वारा अंतिम अनुमोदन के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद को भेजा जाएगा और फिर यह सुरक्षा पर कैबिनेट समिति के पास हस्ताक्षर करने के लिए भैजा जाएगा। सूत्रों ने कहा कि भारत और अमेरिका इस सौदे पर दो साल से अधिक समय से बातचीत कर रहे हैं और यह अब मंजूरी के अंतिम चरण में है। भारतीय नौसेना इस अधिग्रहण मामले में अगुवा है। सरकार से एक बार मंजूरी मिलने के बाद, तीनों सेनाओं को 10-10 ड्रोन मिलेंगे, जिनका उपयोग निगरानी के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर लक्ष्य पर हमला करने के लिए किया जाएगा। प्रीडेटर ड्रोन को लीज पर भारतीय रक्षा सेवाओं में शामिल किया है। उन्हें भारतीय नौसेना द्वारा सरकार की तरफ से दी गई आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत लिया गया था। भारतीय नौसेना इन ड्रोनों को हिंद महासागर क्षेत्र में उड़ा रही है और यह 30 घंटे तक लगातार हवा में उड़ता रह सकता है। भारत को इजराइल से ड्रोन भी मिल रहे हैं जो उन्हें ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चीन की हरकतों पर नजर रखेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!