लास एंजिल्स ओलंपिक पर निगाहें, अमेरिका को 2024 टी20 विश्व कप की मेजबानी सौंप सकता है ICC

सिडनी: अमेरिका के 2024 में टी20 विश्व कप की मेजबानी की संभावनायें लगायी जा रही हैं क्योंकि आईसीसी की 2028 लास एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल कराने की मुहिम में यह टूर्नामेंट ‘लांच पैड’ के तौर पर काम कर सकता है.

उम्मीद है कि आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) अमेरिका क्रिकेट और क्रिकेट वेस्टइंडीज की मिलकर मेजबानी करने की संयुक्त बोली को चुन सकता है.

‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘आईसीसी टूर्नामेंट के अगले चक्र के स्थलों पर फैसला निकट है और वैश्विक फोकस का मतलब होगा कि इन्हें हालिया समय की तुलना में व्यापक तौर पर वितरित किया जाये. ’’

अगर सब योजना के अनुसार चलता है तो बांग्लादेश में हुए 2014 टी20 विश्व कप के बाद यह पहला वैश्विक टूर्नामेंट होगा जिसकी मेजबानी न तो भारत और न ही इंग्लैंड या आस्ट्रेलिया करेंगे.

आईसीसी लंबे समय से उभरते हुए देशों को इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के अधिकार देने के बारे में सोच रहा है.

2024 टी20 विश्व कप में 20 टीमों के होने की उम्मीद है जिसमें 2021 और 2022 चरण (16 टीमों के बीच 45 मैच) की तुलना में 55 मैच कराये जायेंगे.

आईसीसी 2024 और 2031 के बीच कई वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जिसकी शुरूआत 2024 टी20 विश्व कप से होगी.

आस्ट्रेलिया के इस दैनिक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘इस महत्वपूर्ण कदम के अलावा अमेरिका को 2024 टूर्नामेंट का मेजबान चुनना ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लंबे इंतजार के लिये ‘लांच पैड’ के तौर पर भी काम करेगा ताकि इस खेल को लास एंजिल्स 2028 ओलंपिक के बाद 2032 ब्रिसबेन तक जारी रखा जा सके. ’’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!