मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना से ग्राम में ही मिल जायेगा राशन

भोपाल ।  मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना’ प्रारंभ की जा रही है। योजना में राशन वितरण वाहनों के माध्यम से ग्राम में ही राशन वितरित किया जायेगा। जनजातीय हितग्राहियों को अब उचित मूल्य राशन लेने के लिये पंचायत मुख्यालय पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उन्हें राशन प्राप्त करने में सुविधा और समय की बचत भी होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में इस योजना की विधिवत शुरूआत करेंगे।

– 485 राशन वाहन अनुबंधित
योजना के संचालन के लिये प्रदेश में 485 वाहन अनुबंधित किये गये हैं। इनके माध्यम से प्रदेश के 16 जिलों के 74 जनजातीय विकासखण्डों में उचित मूल्य राशन वितरित किया जायेगा। योजना से 6 हजार 575 गाँवों के 7 लाख 43 हजार परिवार लाभांवित होंगे। प्रतिमाह लगभग 16 हजार 944 मीट्रिक टन राशन का वितरण किया जायेगा। राशन वाहनों को कस्टमाइज कर उन पर तौल काँटा, बैठक व्यवस्था, माईक, पंखा, लाईट एवं सामग्री की सुरक्षा के प्रबंध किये जायेंगे। वाहन पर महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा।

– अनुसूचित जनजाति के युवाओं के वाहन अनुबंधित होंगे
योजना के संचालन के लिये अनुसूचित जनजाति के युवाओं के वाहन अनुबंधित किये जायेंगे। एक टन खाद्यान्न क्षमता वाले वाहन के लिये 24 हजार रूपये तथा 2 टन क्षमता वाले वाहन के लिये 31 हजार रूपये प्रतिमाह किराया प्रदान किया जायेगा। हर चार महिने में किराये की दर को पुनरीक्षित किया जा सकेगा।

– मार्जिन मनी भी दी जायेगी
राशन वाहन क्रय करने के लिये अनुसूचित जाति के युवाओं को एक टन क्षमता के वाहन के लिये 2 लाख रूपये एवं एक टन से अधिक क्षमता के वाहन के लिये 3 लाख रूपये प्रति वाहन मार्जिन मनी शासन द्वारा दी जायेगी। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से हितग्राहियों को 7.40 प्रतिशत की रियायती दर पर ऋण दिलाया जायेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!