केरल में दो दिन से जारी हैं भारी बारिश का दौर, इडुक्की नदी का जलस्तर बढ़ा

तिरुवनंतपुरम । दक्षिणी केरल में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश जारी रहने से तिरुवनंतपुरम के कई इलाके जलमग्न हो गए, जबकि कोल्लम जिले के कुछ हिस्सों में सड़कें भी अवरुद्ध हो गई। अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में तेज पश्चिमी हवाएं और चक्रवाती परिसंचरण बना जिससे भारी बारिश हुई। तिरुवनंतपुरम जिले में रेड अलर्ट जारी कर मौसम विज्ञानियों ने दो और दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया है। तिरुवनंतपुरम के अलावा, कोल्लम, अलाप्पुझा, पठानमथिट्टा, इडुक्की, कोट्टायम और कासरगोड जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से इन जिलों के कई हिस्सों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इस बीच, इडुक्की नदी का जलस्तर बढने से बांध के जलग्रहण क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, मुल्लापेरियार का जल स्तर भी बढ़ने पर अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लोगों से तिरुवनंतपुरम और कोल्लम जिलों और राज्य के ऊंचे इलाकों के साथ-साथ नदियों के किनारे और पर्यटन स्थलों में सतर्क रहने का आह्वान किया है। नेय्यतिनकारा में मराथुर पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण, राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरुवनंतपुरम से कन्याकुमारी तक यातायात बाधित हो गया। राज्य ने तिरुवनंतपुरम जिले के कुछ इलाकों में राहत शिविर भी खोले हैं क्योंकि निचले इलाकों में पानी भर गया है। एर्नाकुलम के कंटेनर रोड पर ट्रक पर मिट्टी गिरने से एक ट्रक चालक को बचा लिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। एर्नाकुलम जिले में लगातार बारिश के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!