पाकिस्तान ने एलओसी पर 100 कमांडो तैनात किए

  • न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान का बैट कमांडो दस्ता भी नियंत्रण रेखा पर सक्रिय हुआ
  • पाक कमांडोज के साथ जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी भी एलओसी पर नजर आए

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर 100 कमांडो तैनात कर दिए हैं। यह भारतीय सैनिकों के खिलाफ उसी तरह की हरकत करना चाहते हैं जो उनका बदनाम बैट दस्ता करता आया है। इन कमांडोज के साथ जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी भी हैं। भारतीय सेना दुश्मन की इन हरकतों पर पैनी नजर रख रही है।

एलओसी पर कई आतंकी मौजूद
न्यूज एजेंसी ने भारतीय सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया, पाकिस्तानी सेना के कमांडोज के साथ जैश और दूसरे आतंकी संगठनों के प्रशिक्षित आतंकी भी हैं। पाकिस्तानी कमांडो सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहे हैं लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में उनको अब तक काफी नुकसान हुआ है। सेना ने सर क्रीक रेखा के आसपास भी पाकिस्तानी कमांडोज की हरकतों को नोट किया है। इस क्षेत्र पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

अफगानी जिहादी भी मौजूद
हाल ही में सेना को खुफिया सूत्रों ने जानकारी दी थी कि जैश ने लीपा घाटी में अफगानिस्तान के 12 जिहादी भेजे हैं जो घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। ये जिहादी भारतीय सेना के ठिकानों पर हमला करने की साजिश कर रहे हैं। एक जानकारी के मुताबिक, जैश के कमांडर मसूद अजहर के भाई रऊफ अजहर ने इन आतंकियों के साथ 19 और 20 अगस्त को बहावलपुर में मीटिंग की थी। ये आतंकी भारत के बड़े शहरों के अहम ठिकानों पर हमले की फिराक में हैं। पाकिस्तानी सेना की कोशिश है कि इन आतंकियों से भारतीय सेना पर भी हमले कराए जाएं। अफगानी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना कश्मीरियों की जगह इस्तेमाल करना चाहती है

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!