पीएम मोदी के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते सीएम शिवराज , सुबह-सुबह लिया तैयारियों का जायजा

भोपाल। पीएम मोदी के दौरे के पहले कोई भी कमी न रह जाए, इसलिए सोमवार सुबह से ही सीएम शिवराज उन स्थानों पर गए, जहां पीएम मोदी आने वाले हैं. यहां उन्होंने रिहर्सल का जायजा लिया. इसके साथ ही हर एक चीज पर अधिकारियों के साथ चिंतन मंथन किया. इतना ही नहीं सीएम शिवराज ने खुद जंबूरी मैदान में माइक की टेस्टिंग की और देखा कि माइक कहीं डिस्टर्ब तो नहीं कर रहा है.

उद्घाटन से पहले सीएम ने लिया जायजा
सीएम शिवराज ने जम्बूरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. पीएम मोदी के आगमन और समस्त कार्यक्रमों के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी देखा. सीएम शिवराज पुलिस मुख्यालय के पास स्थित स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचे. यहां उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली. इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में आ रहे प्रतिभागियों के परिवहन, आवास और भोजन आदि की व्यवस्थाओं को भी जाना.

सीएम शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश
व्यवस्थाओं को लेकर सीएम शिवराज ने निर्देश दिए कि अन्य जिलों से आ रहे जनजातीय समुदाय के प्रतिभागियों सहित अन्य आमंत्रियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं. उन्होंने विशिष्ट-अतिथियों सहित सभी नागरिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को कहा. सीएम शिवराज ने पीएम मोदी की यात्रा के संदर्भ में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय परिसर स्थित हैलीपेड का अवलोकन किया. उन्होंने इस क्षेत्र की आवासीय दीवारों पर आवश्यक साज-सज्जा के निर्देश भी दिए. हैलीपेड से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक जाने के मार्ग का भी अवलोकन किया. उन्होंने यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी भी ली.रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी के आगमन और कार्यक्रम के संबंध में की गई व्यवस्थाओं की सीएम शिवराज ने जानकारी भी ली. इसके साथ ही जंबूरी मैदान पहुंचकर प्रधानमंत्री के आगमन पर की जा रहीं तैयारियां देखी. वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मंच, बैठक व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के प्रबंधों के संबंध में जानकारी ली. सीएम शिवराज ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में जनजातीय नायकों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है. यह उनका देश पर ऋण है. प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से इस ऋण को उतारने का प्रयास किया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!