प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन के दौरान ऐसी रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

भोपाल। राजधानी भोपाल मे पीएम मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिये ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार 15 नंवबर को कार्यक्रम में शामिल होने इन्दौर तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बस, वाहन खजूरी सड़क, बकानियॉ डिपो होते हुए मुबारकपुर, लाम्बाखेड़ा, चैपड़ा कला, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग करते हुए बस पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। वहीं राजगढ़ (ब्यावरा) की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त प्रकार के बस वाहन मुबारकपुर जोड़, लांबाखेडा जोड़, चैपड़ाकला जोड़, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग करते हुए बस पार्किग में पार्क करेंगे। सागर/रायसेन की तरफ से आने वाले-समस्त वाहन पटेल नगर चैराहा से आनंद नगर पहुँचेंगे एवं जम्बूरी मैदान में बायी ओर मुड़कर बस पार्किग में पार्क करेंगे। ओर होशंगाबाद रोड की ओर से आने वाले-समस्त वाहन 11 मील से आउटर बायपास होकर पटेल नगर चैराहे से बायी ओर मुड़कर आनन्द नगर के आगे जाकर बायी ओर मुड़कर जम्बूरी मैदान पर बस पार्किग में पार्क करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्थानीय लोगो के जीप/कार एवं दो पहिया वाहन गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चैराहा की ओर आने वाले चार पहिया वाहन, महात्मा गांधी स्कूल पार्किग एवं महात्मा गांधी तिराहा से होते हुए सेंट जेविंयर स्कूल के पीछे अपना वाहन पार्क करेंगे। कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी पासधारी वाहन गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चैराहा से होते हुए अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल के सामने व्ही.आई.पी.पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे। कार्यक्रम मे शामिल मीडीया कर्मियो के वाहन गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चैराहा से होते हुए अयप्पा मंदिर एवं गैस गोदाम के बीच मीडिया पार्किंग में वाहन पार्क सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान महात्मागांधी चैराहे से अवधपुरी चैक (जम्बूरी मैदान के सामने की रोड) तक वाहनों का आवागमन 15 नवंबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान अवधपुरी से बीकानेर मिष्ठान भंडार, सुरभि इन्कलेव, रिषिपुरम चैराहा, चर्च चैराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मंस्जिद तिराहा, डीआरएम आफिस, हबीबगंज नाका अथवा हबीबगंज अण्डरब्रिज से 10 नम्बर मार्केट की ओर आवागमन कर सकेंगे। पिपलानी/अयोध्यानगर से आने वाले वाहन जेके0 रोड, आईटीआई तिराहा, प्रभात चैराहा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। हबीबगंज रेलवे स्टेशन कार्यक्रम के लिए बनाई गई व्यवस्था के अनुसार बागसेनिया थाने से मानसरोवर तिराहा तक आवागमन 15 नंवबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यात्रीगण प्लेटफार्म नम्बर – 1 की ओर से स्टेषन में अंदर नहीं आ सकेंगे। केवल प्लेटफार्म नम्बर-5 का उपयोग कर सकेंगे। वहीं बोर्ड आफिस की ओर से जाने वाले वाहन गोविन्दपुरा टर्निंग, आईएसबीटी बस स्टेण्ड, सांची दुग्ध संघ, हबीबगंज स्टेषन प्लेटफार्म नम्बर-05 का उपयोग किया जा सकेगा। मिसरोद की ओर से आने वाले वाहन बागसेवनिया थाना तिराहा से अरविन्द विहार कॉलोनी मार्ग का उपयोग कर एम्स अस्पताल, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका होते हुए प्लेटफार्म नम्बर-5 की ओर आवागमन कर सकेंगे। कार्यक्रम मे शामिल होने के लिये बोर्ड आफिस चैराहे की ओर से आने वाले पासधारी वाहन प्रगति पेट्रोल पंप होते हुये मान सरोवर तिराहा का उपयोग कर हबीबगंज स्टेषन कार्यक्रम स्थल की ओर जा सकेंगे। लिंक रोड नम्बर-2 एवं 3 की ओर से आने वाले वाहन 7 नम्बर चैराहा होकर मानसरोवर तिराहा से हबीबगंज स्टेशन कार्यक्रम स्थल की ओर जा सकेंगे। मिसरोद की ओर से आने वाले वाहन बावड़िया कला ब्रिज से होते हुए 7 नम्बर चैराहा होकर मानसरोवर तिराहा से हबीबगंज स्टेषन कार्यक्रम स्थल की ओर जा सकेंगे। इस दौरान कई रुट डायवर्ट किये गये है। जानकारी के मुताबिक होशगाबाद की ओर से आने वाले वाहन मिसरोद, बावड़िया रोड ओवर ब्रिज से शाहपुरा, मनीषा मार्केट एवं कोलार रोड से अरेरा काॅलोनी, 12 नम्बर मार्केट, 10 नम्बर मार्केट की ओर आवागमन कर सकेंगे। बोर्ड आफिस चैराहे से प्रगति होकर हबीबगंज स्टेषन की ओर एवं 7 नम्बर स्टाप से मानसरोवर हबीबगंज की ओर सामान्य वाहन के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। वहीं होशगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बेतूल की ओर से आने वाली यात्री बसें बागसेवनिया थाना तिराहा से बागसेवनिया आईसीआईसीआई बैंक तिराहा, अरविन्द विहार कॉलोनी, एमरोल्ड सिटी मार्ग का उपयोग कर एम्स अस्पताल गेट नम्बर 3, साकेत नगर, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका होते हुए आईएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे। आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टेण्ड की ओर प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा। सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, चैपड़ाकला, भानपुर चैराहा, पीपुल्स मॉल, बेस्ट प्राईज, करोंद मंडी, जेपी तिराहा होते हुए नादरा बस स्टैण्ड अथवा इंदौर की ओर आवागमन कर सकेंगी। इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैण्ड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा। गुना, राजगढ़, ब्यावरा की ओर से आने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास से खजूरी सड़क, बैरागढ़ होकर हलालपुर बस स्टैण्ड की ओर आवागमन कर सकेंगी । इन बसों का प्रवेष हलालपुर बस स्टैण्ड से लालघाटी की ओर प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम को लेकर 15 नवंबर को जनसामान्य के लिए कई मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। कार्यक्रम के दौरान महात्मागांधी चैराहे से अवधपुरी चैक (जम्बूरी मैदान के सामने की रोड) तक वाहनों का आवागमन 15 नंवबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बोर्ड आफिस चैराहे से प्रगति होकर हबीबगंज स्टेषन की ओर एवं 7 नम्बर स्टाप से मानसरोवर हबीबगंज की ओर सामान्य वाहन के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। बागसेनिया थाने से मानसरोवर तिराहा तक आवागमन 15 नवंबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पश्चिमी क्षेत्र (प्लेटफार्म नम्बर-1 की ओर) 15 नवंबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टेण्ड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित होगा। हलालपुर बस स्टैण्ड से लालघाटी की ओर यात्री बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!