पाक की हार पर इमरान की एक्स वाइफ बोली-आपको फाइनल देखने की जिद नहीं करनी थी

लंदन । टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार के तुरंत बाद इमरान खान की पत्नी रहीं रेहम खान का ट्वीट आया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पर तंज कसा. रेहम खान ने लिखा कि खान साहब आपको कहा भी था कि फाइनल देखने की ज़िद ना करें। बता दें कि रेहम खान ब्रिटिश-पाकिस्तानी जर्नलिस्ट हैं, जो इमरान खान की पत्नी रह चुकी हैं। इमरान खान और रेहम खान 2014 से 2015 के बीच पति-पत्नी थे। दोनों ने शादी के कुछ वक्त बाद ही तलाक का ऐलान कर दिया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्डकप में काफी शानदार खेली। पाकिस्तान ने लगातार 6 मैच जीते और सेमीफाइनल में हार गई। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों का टारगेट दिया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर रहते ही पा लिया। टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में हार के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान भी आया। इमरान खान ने कहा कि बाबर आजम और उनकी टीम कैसा महसूस कर रही होगी, वो जानते हैं लेकिन अपने खेल पर उन्हें गर्व करना चाहिए। पाकिस्तान की हार के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट किया, बाबर आजम और उनकी टीम के लिए मैं जानता हूं कि आप सभी इस वक्त कैसा महसूस कर रहे होंगे क्योंकि क्रिकेट फील्ड पर इस तरह की निराशाओं का सामना मैंने भी किया है लेकिन आपने जिस तरह का क्रिकेट खेला है और जो अपनी जीत में जो विनम्रता दिखाई है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। बधाई हो टीम ऑस्ट्रेलिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कहा था कि अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच जाती है, तो वह फाइनल मुकाबला देखने के लिए यूएई जा सकते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में ही हरा दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!