एंटी कोविड पिल Molnupiravir को जल्द मिल सकती है मंजूरी

नई दिल्ली. देश में कोरोना महामारी के खिलाफ तेजी से हो रहे कोविड वैक्सीनेशन के बीच एक और राहत की खबर आई है. अब टीके के साथ-साथ, कोरोना की रोकथाम के लिए जल्द ही टेबलेट भी मिलने लगेगी. काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) में कोविड स्ट्रेटेजी ग्रुप के चीफ ने गुरुवार को News29india.com से कहा कि अमेरिका की फॉर्मा कंपनी Merck’s द्वारा विकसित एंटी कोविड पिल मोलनुपिराविर (Molnupiravir) को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी मिल सकती है. 700 मरीजों पर इस दवा के प्रयोग का डेटा सबमिट किया जा चुका है.
देश और दुनिया में कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी जंग के बीच डॉ राम विश्वकर्मा ने इस दवा को गेम चेंजर बताया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी फॉर्मा कंपनी मर्क, वॉलेंट्री लाइसेंसिंग एग्रीमेंट के साथ 8 भारतीय दवा निर्माताओं सिप्ला, डॉ रेड्डी लेबोरेट्री, सन फॉर्मा, हेटेरो, ओरोबिंदो फॉर्मा और अन्य कंपनियों के साथ मिलकर इसके निर्माण पर काम कर रही है. इनमें से कुछ दवा निर्माताओं ने लेट स्टेड क्लिनिकल ट्रायल को पूरा करके मंजूरी के लिए डेटा ड्रग रेग्युलेटर को सौंप दिया है.CSIR में कोविड स्ट्रेटेजी ग्रुप के चीफ डॉ राम विश्वकर्मा ने कहा कि, “मोलनुपिराविर (Molnupiravir) उन 24 मॉलेक्यूलस में से एक थी जिसे इंस्टीट्यूट ने कोविड-19 के खिलाफ इलाज के लिए चुना गया था. वहीं CSIR के 3 इंस्टीट्यूट ने इस दवा के निर्माण के लिए जरूरी प्रोसेस और टेक्नोलॉजी को विकसित कर लिया है, जिसे हम भारतीय फॉर्मा कंपनियों के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं ताकि भारत में इस दवा के उत्पादन की क्षमता को बढ़ाया जा सके.”

ब्रिटेन पहले ही दे चुका है इस दवा को मंजूरी
डॉ विश्वकर्मा ने Merck और Pfizer की एंटी कोविड19 पिल को बड़ी कामयाबी बताया है. उन्होंने कहा कि मोलनुपिराविर (Molnupiravir) का क्लिनिकल डेटा, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को सौंप दिया गया है और जल्द ही इसकी मार्केटिंग अनुमति की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि, ब्रिटेन के रेग्युलेटर इस दवा को पहले ही मंजूरी दे चुके हैं. इसलिए अब हमारे पास ग्लोबल और लोकल दोनों डेटा विचार करने के लिए उपलब्ध है. मुझे उम्मीद है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) जल्द ही इस दवा को मंजूरी देकर इसे भारतीय मरीजों के लिए उपलब्ध कराएंगे. 700 मरीजों पर इस दवा के प्रयोग का डेटा पहले ही रेग्युलेटर को विचार करने के लिए सौंपा जा चुका है. यह एंटीवायरल दवा कोविड-19 के हल्के और मध्यम लक्षणों से पीड़ित वयस्कों के इलाज के लिए होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!