सिंगापुर चिड़ियाघर में चार एशियाई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित

सिंगापुर । सिंगापुर चिड़ियाघर में चार एशियाई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये शेर संक्रमित कर्मचारियों के सम्पर्क में आने की वजह से कोरोना से प्रभावित हो गए। मंडई वन्यजीव समूह की संरक्षण एवं अनुसंधान उपाध्यक्ष एवं पशु चिकित्सा डॉ. सोनाजा लूज ने बताया कि फिलहाल सभी शेर पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और अच्छी तरह खा-पी रहे हैं।
सभी शेर ‘नाइट सफारी’ में संक्रमित पाए गए। शेरों में बीते शनिवार से ही खांसने, छींकने जैसे हल्के लक्षण दिखाई दे रहे थे। ‘एनिमल एंड वेटनरी सर्विस’ (एवीएस) ने कहा कि ये शेर मंडई वन्यजीव समूह के उन कर्मचारियों के सम्पर्क में आए, जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे। एवीएस ने मंडई वन्यजीव समूह को सभी नौ एशियाई और पांच अफ्रीकी शेरों को पृथक करने को कहा है।
एवीएस ने आरटी-पीसीआर जांच की थी, जिसमें चार एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए। मंडई वन्यजीव समूह ने कहा कि ‘नाइट सफारी कार्निवोर सेक्शन’ के तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के 3,397 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,24,200 हो गई है। वहीं, 12 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 523 हो गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!