भारत vs न्यूजीलैंड T20 मुकाबला: दर्शकों को मिलेगी एंट्री, टिकट दरों में 30 से 100 प्रतिशत हो सकती है बढ़ोतरी

जयपुर. 17 नवंबर को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच T-20 मुकाबला (India vs New Zealand T20 match) जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा. करीब 8 साल बाद किसी तरह का कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा और इस मैच में दर्शकों को भी एंट्री मिल सकेगी. वहीं अंतरराष्ट्रीय मैच देखने के लिए दर्शकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है.जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS Stadium) पर खेले जाने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच T-20 मुकाबला को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. दर्शक दीर्घा से लेकर मैदान और पिच को एक बार फिर से तैयार किया जा रहा है. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत खुद लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.दरअसल कोविड-19 संक्रमण के चलते खेल गतिविधियों और उनमें दर्शकों की एंट्री को बंद कर दिया गया था. ऐसे में 8 साल बाद हो रहे किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे और सरकार की ओर से दर्शकों के एंट्री को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है तो ऐसे में पूरी क्षमता के साथ क्रिकेट स्टेडियम में दर्शक मैच का लुफ्त उठा सकेंगे. इससे पहले सवाई मानसिंह स्टेडियम पर 16 अक्टूबर वर्ष 2013 को आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था. इस मैच में विराट कोहली शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी.
बताया जा रहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी मंगलवार देर शाम तक जयपुर पहुंच सकते हैं. इसके अलावा 2 या 3 दिन में भारतीय खिलाड़ियों का पहुंचना भी शुरू हो जाएगा. फिलहाल, न्यूजीलैंड आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है और जैसे ही T-20 वर्ल्ड कप के परिणाम आएंगे उसके बाद ही न्यूजीलैंड की टीम जयपुर पहुंचेगी.
30 से 100 प्रतिशत की टिकट दरों में हो सकती है बढ़ोतरी
मामले को लेकर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महेंद्र शर्मा का कहना है कि टी-20 मुकाबले के आयोजन के लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पूरी तरह से तैयार है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैच के टिकटों की दरों में बढ़ोतरी की तैयारी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कर ली गई है. इसके तहत तकरीबन 30 से 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी टिकट दरों में हो सकती है.टिकटों की कीमतों को लेकर महेंद्र शर्मा का कहना है कि तकरीबन 8 साल बाद अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जयपुर में आयोजित हो रहा है तो ऐसे में इकोनॉमिकल कंडीशन देखते हुए टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी है. शर्मा ने यह भी कहा कि दर्शकों की जेब पर ज्यादा भार नहीं पड़े, इसका ख्याल भी रखा जाएगा. तैयारियों को लेकर महेंद्र शर्मा ने बताया कि मैच के सफल आयोजन को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन भी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से किया गया है. जिसमें सभी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और जनप्रतिनिधि शामिल है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!