4 नई तहसीलों के गठन से 181 ग्राम के निवासियों को होगा फायदा: राजस्व मंत्री राजपूत

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुपालन मंत्रि-परिषद प्रदेश में चार नई तहसीलों के गठन को मंजूरी प्रदान कर दी है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि खंडवा जिले की पुनासा तहसील का पुनर्गठन कर नई तहसील मूंदी को मंजूरी मिली है। मूंदी में अब नया तहसील भवन बनाया जाएगा। इस नई तहसील मूंदी में 31 पटवारी हलको के 60 ग्रामों को शामिल किया गया है, जिससे यहाँ की जनता को तहसील से जुड़े सभी कार्य के लिए अब पुनासा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी प्रकार खंडवा जिले में ही एक और नई तहसील किल्लोद का गठन कर मंजूरी दी गई है। नई तहसील किल्लोद में 16 पटवारी हलको के 32 ग्राम एवं डूब क्षेत्र के 31 ग्राम तथा एक वन ग्राम सहित 64 ग्राम शामिल किए गए हैं।

राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि इसी प्रकार टीकमगढ़ जिले में नई तहसील दिगौड़ा के गठन को मंजूरी दी गई है। नई तहसील दिगौड़ा में 19 पटवारी हलके के 43 ग्राम शामिल किए गए हैं। बुरहानपुर जिले में नवगठित नवीन तहसील धूलकोट में 11 पटवारी हलको के 14 ग्राम शामिल किए गए हैं। परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री राजपूत के विशेष प्रयास से नवगठित चार तहसीलों के 181 ग्राम के निवासियों को राजस्व से जुड़े सभी प्रकार के मामलों के निराकरण के लिए अब दूसरी तहसीलों में नहीं जाना पड़ेगा। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि प्रदेश की शिवराज सरकार हमेशा जन-हितैषी निर्णय लेकर आम जनता की सुविधा को बढ़ाने के प्रयास में लगी रहती है। राजस्व विभाग का यह प्रयास सुशासन की दिशा में एक कदम बढ़ाने की कोशिश है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!