पेट्रोल और डीजल में छठवें ‎दिन भी बदलाव नहीं

नई दिल्ली । दुनिया भर में कच्चे तेल की मांग बढ़ ही रही है। इस बीच कच्चे तेल के सबसे बड़े उपभोक्ता, अमेरिका में भी इसकी मांग बढ़ी है। तभी तो छह सप्ताह के बाद इस सप्ताह वहां क्रूड ऑयल इंवेंट्री से कच्चे तेल का ड्रॉ हुआ है। अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीच्यूट के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते सप्ताह 2.485 मिलियन कच्चे तेल का ड्रॉ हुआ है। इससे मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत एक बार फिर से 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब चली गई। जहां तक घरेलू बाजार की बात है तो यहां लगातार छठे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। बुधवार को पेट्रोल की कीमत 103.87 रुपए और डीजल की कीमत 86.67 रुपए पर टिका रहा। बीते सितंबर महीने की 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। पेट्रोल की कीमतों में देखें तो बीते 26 दिनों में ही यह 8.15 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका था। पिछले महीने पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता है लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई वह पिछले हफ्ते मंगलवार को रूकी थी। हालांकि, बीच में कुछ दिनों इसमें विराम भी रहा था। इस दौरान पेट्रोल के मुकाबले डीजल ज्यादा महंगा हुआ था। बीते 29 दिनों में ही यह 9.35 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!