दुबई की एमिरेट्स एयरलाइन्स 6,000 से अधिक कर्मचारियों की करेगा नई भर्ती

दुबई । दुबई की प्रमुख हवाई सेवा एमिरेट्स एयरलाइन्स 6,000 से अधिक कर्मचारियों को नोकरियां प्रदान करेगा। कंपनी की योजना विमानन क्षेत्र में रिकवरी के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार करने की है। सितंबर में एमिरेट्स एयरलाइन्स ने दुबई ऑफिस में शामिल होने के लिए 3000 केबिन क्रू और 500 एयरपोर्ट सर्विस कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक विश्वव्यापी अभियान शुरू किया था। एयरलाइन को दुबई और अपने पूरे नेटवर्क में अतिरिक्त 700 ग्राउंड स्टाफ की भी जरूरत है। कैरियर ने अपने करियर पोर्टल पर दर्जनों नौकरियां जारी की हैं। इसमें केबिन क्रू, एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, एचआर प्रफेश्नल्स, एयरपोर्ट सर्विस एजेंट समेत कई पद शामिल हैं। एमिरेट्स अपने कर्मचारियों को टैक्स-फ्री सैलरी पैकेज ऑफर करता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्तियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इससे पहले सितंबर में वाहक ने 3000 केबिन क्रू और 500 एयरपोर्ट सर्विसेज के कर्मचारियों की भर्ती के लिए दुनियाभर से आवेदन मांगे थे। ये नौकरियां दुबई आधारित हैं और इनमें सीधे ग्राहकों से आमना-सामना होगा। अभी भी एमिरेट्स में केबिन क्रू या एयरपोर्ट सर्विस एजेंट के रूप में काम करने के इच्छुक उम्मीद नौकरी के बारे में अधिक जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं और अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। कोरोना मामलों में कमी और सफल टीकाकरण अभियान के बाद यूएई ने यात्रा प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है जिसके बाद एमिरेट्स ने भी अपनी सेवाओं को बहाल कर दिया है। बीते महीनों में कंपनी अपने पायलटों, केबिन क्रू और अन्य कर्मचारियों को काम पर वापस बुला रही है। पिछले साल महामारी के चलते सेवाओं को बंद करना पड़ गया था, जिसके बाद ज्यादातर कर्मचारियों को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!