मुक्त विश्वविद्यालय की एडमिशन प्रक्रिया को सरल बनायें – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

भोपाल : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा पद्धति से संचालित प्रदेश का एकमात्र शासकीय विश्वविद्यालय है। इसमें अपेक्षानुसार प्रवेश बढ़ाने के लिये एडमिशन प्रक्रिया को और सरल बनाने की आवश्यकता है। मंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में भोज मुक्त विश्वविद्यालय की जीईआर बढ़ाने पर चर्चा कर रहे थे।

मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा पद्धति से संचालित की जा रही भोज विश्वविद्यालय की जानकारी ग्रामीण स्तर पर भी हो, इसके लिये प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा 580 अध्ययन केन्द्रों को बढ़ाकर एक हजार किया जाए। इसके लिये अभियान चलायें। डॉ. यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत पाठ्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास करें। सभी 52 जिलों में उच्च शिक्षा विभाग के प्लेसमेंट अधिकारी मुक्त विश्वविद्यालय के लिये नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। वे जिला और पंचायत स्तर पर बैठक कर मुक्त विश्वविद्यालय के सकारात्मक पहलू और इसके फायदे के बारे में जानकारी देंगे।

प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन ने कहा कि भोज मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। रेडियो, टीवी, विज्ञापन तथा आकाशवाणी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक इस बात को पहुँचाना जरूरी है कि मुक्त विश्वविद्यालय की डिग्री की अन्य विश्वविद्यालयों की तरह ही मान्यता है। भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयंत सोनवलकर ने सकल पंजीयन अनुपात में वृद्धि के लिये किये गये प्रयासों, विश्वविद्यालय द्वारा अध्ययन केन्द्रों को प्रदाय किये जा रहे सहयोग तथा आगामी कार्य-योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर आयुक्त उच्च शिक्षा श्री दीपक सिंह, भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. एल.एस. सोलंकी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!