छठ पर सजे बाजार, पूजा के सामान पर पड़ी महंगाई की मार

पूर्वांचल ही नहीं बल्कि विश्वव्यापि होता जा रहा छठ महापर्व को लेकर राजधानी में जगह-जगह बाजार पूजा के सामानों से पटे पड़े हैं। लेकिन हर त्योहार की तरह ही छठ पूजा पर भी महंगाई की मार साफ देखी जा सकती है।

यही वजह है कि इस बार पूजा की विभिन्न वस्तुओं में से अधिकतर के दामों में 10 से 15 फीसदी की बढोत्तरी साफ देखी जा सकती है। अब मिल जाता है आजादपुर मंडी में छठ पूजा का सामान बता दें कि दिल्ली के पूर्वांचल बहुल इलाकों जैसे करावल नगर, बादली, बदरपुर, उत्तम नगर, विकास नगर, बापरौला, बक्करवाला, मंडावली, पालम, द्वारका से लेकर अन्य जगहों पर छठ पूजा सामान के लिए दुकानें सड़कों के किनारे लगाई गईं हैं। जहां छठ पर्व से जुड़े प्रत्येक वस्तु को व्रतधारी आसानी से खरीद सकते हैं। करीब दो दशक से नजफगढ़ रोड़ पर छठ पूजा का सामान लगाने वाले पवन ने बताया कि वो पहले बिहार से लाकर छठपूजा का सामान बेचा करते थे लेकिन जैसे-जैसे दिल्ली में व्रत की महत्ता बढ़ती गई, वैसे-वैसे ही अब सब सामान आजादपुर मंडी में आने लगा है। जिससे वो मंडी से लाकर सामान बेच रहे हैं। लेकिन इस साल महंगाई करीब 10-15 फीसदी ज्यादा है। उनका कहना था कि जहां पहले एक छोटा सूप 40 रूपए में मिल जाता था वो अब 55 से 60 रूपए में थोक दाम से बिक रहा है तो खुदरा में उसका मूल्य 80-90 रूपए है। इसी तरह गागल नींबू 20 रूपए में मिलता था जो अब 30-35 रूपए थोक दाम में मिल रहा है, ऐसे में किराया भाड़ा व मेहनत कर यहां बेचने के लिए दुकान लगाकर बैठे लोग 60 रूपए प्रति पीस की दर से बेच रहे हैं।

10 रूपए में छोटे पैकेट
इस बार पूजा के प्रयोग में आने वाली पूजा सामग्री जिनमें धूप, सांठी का चावल, जौ, केराव, आलता पत्ता व सिंदूर होता है उसके पैकेट का साइज कम हो गया है और दाम दोगुना बढ़ गया है। पवन ने बताया कि पहले यह 5 रूपए पैकेट मिलता था और पैकेट का साइज भी बढ़ा होता था।

जाने पूजा के सामान का वर्तमान दाम

सूप : 80-90 रूपए
छउंटी या दौरा : 150-250 रूपए
नारियल : 80 रूपए
अनानास : 60 रूपए पीस
ढाणा : 10 रूपए पीस
बांधी : 5 रूपए पीस
हल्दी व अदरक : 10 रूपए का एक पौधा
सूथनी : 10 रूपए के 7 पीस
अरवी : 10 रूपए की 7 पीस
गन्ना : एक गन्ना 20 रूपए में
शरीफा : 10 रूपए पीस
कच्चा केला : 40-50 रूपए दर्जन
कौसी का हाथी : 60-70 रूपए पीस

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!