ड्रैगन की तानाशाही, बौद्ध मठों में पढ़ने वाले युवा भिक्षुओं को पूजा-साधना छोड़कर वापस घर जाने को कहा

बीजिंग । चीन द्वारा तिब्बतियों के दमन का सिलसिला लगातार जारी है। चीनी अधिकारियों ने क्विंघाई प्रांत में स्थित बौद्ध मठों में छापा मारकर वहां रह रहे युवा भिक्षुओं को पूजा-साधना छोड़कर वापस घर जाने को कहा है। अधिकारी चीन में लागू धार्मिक मामलों के नियम का हवाला देकर एक अक्टूबर से यह कार्य कर रहे हैं। चीनी प्रशासन के अधिकारियों ने क्विंघाई प्रांत के जाखयुंग मठ और कुछ अन्य मठों में रहने वाले युवा बौद्ध भिक्षुओं को धमकाकर घर जाने को कह दिया है।
युवा बौद्ध भिक्षुओं को भिक्षु के पहचान चिह्न भी शरीर से हटाने को कहा गया है। युवा भिक्षुओं से कहा जा रहा है कि अगर वे घर नहीं लौटे और उन्होंने मठ नहीं छोड़ा,तब उन्हें सरकारी स्कूल में ले जाकर भर्ती करवा दिया जाएगा। इसके बाद वे छात्रावास में ही रहने वाले है। कुछ भिक्षुओं को अन्यत्र भेजे जाने की धमकी भी दी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार चीनी अधिकारी मठों की व्यवस्थाओं को देख रहे हैं कि उनमें नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। नए नियम के अनुसार क्विंघाई प्रांत के बौद्ध मठ कम उम्र के बच्चों को भिक्षु बनने के लिए नहीं रख सकते और न ही उन्हें धार्मिक गतिविधियों में शामिल कर सकते हैं।
इसके अलावा चीनी प्रशासन ने तिब्बती भाषा पर भी रोक लगा दी है। उस किसी जगह पढ़ाए-सिखाए जाने को प्रतिबंधित कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति या संस्था इन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए,तब उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। दमन के जारी सिलसिले में चीनी अधिकारियों ने दो तिब्बती छात्रों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों केवल चीनी भाषा को ही पढ़ाए जाने का विरोध कर रहे थे। चीन सरकार चाहती है कि देश में एक ही भाषा का प्रचलन हो जिससे उसे अपनी बात कहने और उसे समझाने में मशक्कत न करनी पड़े। इसके साथ तिब्बती संस्कृति भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!