अफगान पर 10 नवंबर को रूस-ईरान समेत इन देशों संग अहम बैठक करेगा भारत

नई दिल्ली । भारत आगामी दस नवंबर को अफगानिस्तान को लेकर दिल्ली क्षेत्रीय सुरक्षा डायलॉग का आयोजन कर रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल करेंगे। इसमें चीन और पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इससे पूर्व इसकी दो बैठकें ईरान में सितंबर 2018 एवं दिसंबर 2019 में आयोजित की गई थीं। लेकिन इसके बाद कोरोना महामारी के चलते तीसरी बैठक जो भारत में प्रस्तावित थी, नहीं हो सकी थी। इसका आयोजन अब किया जा रहा है। भारत के आमंत्रण पर कई देशों ने सार्थक प्रतिक्रिया दी है। मध्य एशियाई देशों जिसमें रूस और ईरान भी शामिल हैं, उन्होंने इसमें भाग लेने की सूचना प्रदान की है। यह पहला मौका है, जब पहली बार सभी मध्य एशियाई देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इस बात का महत्व इस रूप में भी है कि अफगानिस्तान में शांति एवं सुरक्षा की बहाली के लिए भारत के प्रयासों में अन्य देश में सहयोग को आतुर हैं। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन एवं पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया है। दोनों देशों के औपचारिक उत्तर का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, मीडिया रिपोर्टों से सूचना मिल रही है कि पाकिस्तान इसमें हिस्सा नहीं लेगा। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान का ऐसा करना दुर्भाग्यपूर्ण होगा। लेकिन यह कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है। यह दर्शाता है कि अफगानिस्तान को एक संरक्षित राज्य के रूप को लेकर पाकिस्तान की सोच क्या है। उसने इस स्वरूप में हुई पहले की बैठकों में भी हिस्सेदारी नहीं की है। पाकिस्तान की टिप्पणियों को लेकर भी भारत का मानना है अफगानिस्तान को लेकर अपनी हानिकारण भूमिका से वह दुनिया का ध्यान भटकाने का असफल प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगले सप्ताह होने वाली इस बैठक में उच्च स्तरीय भागीदारी से यह स्पष्ट नजर आएगा कि भारत अफगानिस्तान की स्थिति में सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। इससे यह भी स्पष्ट हो जाता है कि अफगानिस्तान को लेकर क्षेत्रीय देशों की चिंताओं पर भारत का व्यापक दृष्टिकोण है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!