विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM नरेंद्र मोदी, छठे नंबर पर जो बाइडेन: एजेंसी

नई दिल्ली: देश की सत्ता संभालने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. इस साल भी उनकी लोकप्रियता को चार चांद लगे हैं. एक कंसल्टिंग एजेंसी ने उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता माना है.

अप्रूवल रेटिंग एजेंसी के एक सर्वे में यह बात सामने आई है. बता दें, पीएम मोदी ने दुनिया के कई नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन समेत कई नेता पीएम मोदी से काफी पीछे हैं.

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पीएम मोदी को ग्लोबल लीडर ट्रैकर में सबसे ज्यादा 70 फीसद रेटिंग मिली है. सर्वे में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओबराडोर (66%) और तीसरे नंबर पर इटली के पीएम मारियो द्रागी (58%) हैं. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल (54%) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (44%) छठे स्थान पर हैं. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को 43 फीसदी रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर रखा गया है. दक्षिण कोरिया के नेता मून जे इन को 9वां स्थान मिला है.

इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर यानी 10वें नंबर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हैं. इस बात की जानकारी वाणिज्य मंत्री और खाद्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कू ऐप पर पोस्ट करके दी है. यह रेटिंग मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस की ओर से कराए गए सर्वे में सामने आई है. मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से हर साल दुनिया के 13 नेताओं की रेटिंग की जाती है. इनमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, ब्राजील, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, इटली, मेक्सिको, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस और कनाडा शामिल हैं.

सर्वे के तहत एजेंसी हर देश के वयस्कों के बीच एक सर्वे कराती है, जिसके आंकड़ों के आधार पर संबंधित नेताओं की लोकप्रियता की रेटिंग जारी की जाती है. इससे रेटिंग से पता चलता है कि दुनिया भर में किन नेताओं की लोकप्रियता कितनी है. बीते साल भी पीएम नरेंद्र मोदी को रेटिंग में पहला स्थान मिला था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!