जनजातीय महासम्मेलन में भाग लेने के लिए 15 नवंबर को भोपाल आएंगे पीएम मोदी, हबीबगंज रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण

भोपाल। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शिवराज सरकार 15 नवंबर को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम करने जा रही है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे. बताया जा रहा है पीएम लगभग तीन घंटे भोपाल में रहेंगे. अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर जंबूरी मैदान में आयोजित इस जनजातीय महासम्मेलन आयोजन में प्रदेश भर के करीब 2 लाख आदिवासियों को लाने की तैयारी है. इस दौरान पीएम मोदी पुननिर्मित वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कर देश को समर्पित करेंगे.

कार्यक्रम में 2 लाख आदिवासी होंगे शामिल
मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम भोपाल के जंबूरी मैदान में हाेगा. इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करीब 2 लाख आदिवासियों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें दोपहर 12 से 2 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे. यहां स्व सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जा ही है, जिसका अवलोकन प्रधानमंत्री खुद करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी यहां करीब 20 से 25 मिनट का भाषण देंगे. इससे पहले राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण होगा.

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले फिल्म गायक कैलाश खेर व चेन्नई पारंपरिक मांदल पर शिवमणि की प्रस्तुति भी होगी. मोदी यहां से दोपहर 2 बजे हबीबगंज स्टेशन रवाना हो जाएंगे. सोलर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ऊर्जा साक्षरता मिशन प्रारंभ करने जा रही है. इसका शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!