क्या भारत-पाकिस्तान में पिघल रही रिश्तों पर जमी बर्फ? दिवाली पर एक्सचेंज हुई मिठाइयां

अहमदाबाद: दिवाली के मौके पर भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के रिश्तों में थोड़ी बर्फ पिघलती दिखी. गुजरात और राजस्थान से लगती भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पाकिस्तान रेंजर्स ने गुरुवार को दिवाली (Diwali 2021) पर एक-दूसरे को मिठाइयों का आदान-प्रदान किया.
बीएसएफ (BSF) गुजरात फ्रंटियर ने कहा कि उसके जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स ने कई सीमाओं पर मिठाई का आदान-प्रदान किया.
‘मिठाई के आदान-प्रदान से बढ़ता है भाईचारा’

BSF ने ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रीय महत्व के त्योहारों पर इस तरह मिठाई के आदान-प्रदान और शुभकामनांए देने से आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है. इसके साथ ही सीमा के दोनों ओर तैनात बलों के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनता है.’
गुजरात के राज्यपाल ने लोगों को दी बधाई

वहीं गुजरात (Gujarat) के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भी गुरुवार को दिवाली और गुजराती नववर्ष की बधाई दी.

राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा, ‘दीपावली का यह त्योहार दीपों की जगमगाहट से भर जाए और नववर्ष सभी के जीवन में प्रसन्नता, समृद्धि तथा ऊर्जा लाए.’

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि त्योहार और त्योहार का उल्लास समाज में ताजगी और नई चेतना का संचार करता है. मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह त्योहार जनता के लिए सकारात्मकता का प्रतीक बने.

गोवा में भी धूमधाम से मना त्योहार

गोवा (Goa) में भी दीपों का त्योहार दिवाली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. गुरुवार तड़के लोगों ने नरकासुर का पुतला जला कर पर्व की शुरुआत की. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!