दीपोत्सव का विश्व रिकार्ड बनाने के लिए अयोध्या तैयार

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में शुरू हुए दीपोत्सव के पांचवें साल रामपैड़ी पर एक साथ साढ़े सात लाख दीयों को जलाकर अपने ही विश्व रिकार्ड को तोड़ने और नया कीर्तिमान बनाने के लिए अयोध्या ने कमर कस ली है। इसके लिए अवध विश्वविद्यालय की पूरी टीम दो दिन से कड़ी मेहनत कर रही है। रामपैड़ी के 32 घाटों पर मंगलवार को निर्धारित संख्या में नौ लाख दीये को विधिपूर्वक बिछाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। दीपोत्सव का मुख्य पर्व हनुमान जयंती पर बुधवार को मनाया जाएगा। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी होंगे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत केन्या, वियतनाम व ट्रिनिडाड-टुबैगो के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे। अयोध्या के पांचवें दीपोत्सव में भाग लेने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर दो बजे के करीब यहां पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद रामकथा पार्क में शोभायात्रा की अगवानी करेंगे। इसी कड़ी में रामकथा पार्क के हेलीपैड पर पुष्पक विमान से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व मां सीता के स्वरूपों का अवतरण होगा। यहां पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी आरती उतारकर अगवानी करेंगे। इसी कड़ी में रामकथा पार्क के मुख्य मंच पर राज्याभिषेक कार्यक्रम होगा। इसके बाद शिलान्यास और लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री तीन साहित्यकारों की भगवान राम से जुड़ी पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इसके बाद सरयू मां की आरती उतारेंगे। सरयू आरती के बाद राम की पैड़ी पहुंचकर दीप जलाकर दीपोत्सव का अनावरण करेंगे। विश्व रिकार्ड की घोषणा के बाद लेजर शो आयोजित होगा। यहां से मुख्यमंत्री फिर रामकथा पार्क आएंगे और श्रीलंका की रामलीला का अवलोकन करेंगे। पिछले वर्ष के दीपोत्सव में छह लाख छह हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए थे। इस वर्ष सात लाख 51 हजार दीये प्रज्जवलित किए जाएंगे।  अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने 12 हजार स्वयंसेवकों के सहयोग से घाट समन्वयक एवं प्रभारी के दिशा-निर्देशन में दूसरे दिन मंगलवार को निश्चित पैटर्न पर दीए बिछाने का कार्य पूरा कर लिया। इन दीयों में बुधवार को ही तेल डालने और जलाने का काम होगा इस बार के दीपोत्सव में 32 घाटों पर लगभग दो सौ समन्वयक, 32 पर्यवेक्षक एवं 32 प्रभारी नियुक्त किए है। दीपोत्सव में प्रत्येक स्वयंसेवक को लगभग 75 दीए जलाने का लक्ष्य दिया गया है। पूर्वाह्न नौ बजे से घाटों पर वालंटियर अपने घाटों पर मुस्तैद रहे और सुनिश्चित पैटर्न पर दीए लगाने का कार्य शुरू कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!