चार ‎निगम-मंडलों ने ही दिया महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि का लाभ

भोपाल । मध्यप्रदेश के मात्र चार ‎निगम-मंडलों ने ही अपने कर्मचा‎रियों को महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि का लाभ ‎दिया है। इससे कर्मचा‎रियों में आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी संगठनों ने दीपावली पूर्व कर्मचा‎रियों को उक्त लाभ देने की मांग राज्य सरकार से की है। बता दें ‎कि प्रदेश में 55 निगम मंडल और बोर्ड हैं। सभी को दीपावली पूर्व अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ और वेतन वृद्धि के एरियर की राशि का भुगतान करना था। यह लाभ अक्टूबर माह के वेतन के साथ देना था। इनमें से ऊर्जा विकास निगम, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, मार्केटिंग फेडरेशन और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ही अपने कर्मचारियों को उक्त लाभ दिए हैं। बाकी के निगम मंडल व बोर्डों ने लाभ नहीं दिया है। सात हजार से अधिक कर्मचारी नाखुश हैं।सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बाजपेयी का कहना है कि शासन ने महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि का लाभ देने संबंधित आदेश सभी कर्मचारियों के लिए दिए थे। इनमें बोर्ड और निगम मंडल के कर्मचारी भी शामिल हैं लेकिन साथ में एक शर्त भी जोड़ दी है। जिसमें कहा है कि उक्त लाभ देने के पहले निगम मंडल व बोर्डों को विभागों से प्रशासकीय स्वीकृति लेनी होगी। इसकी प्रक्रिया के चक्कर में कर्मचारियों को वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ते का लाभ मिल पाना उलझ गया है।अनिल बाजपेयी का कहना है कि प्रदेश में 55 निगम मंडल व बोर्ड अस्तित्व में है। इनमें 12 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। हजारों कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यह लाभ सभी को मिलना है जिस पर प्रशासकीय स्वीकृति संबंधी शर्तों के कारण रूकावट आई है। निगम मंडल और बोर्डों के कर्मचारी संगठनों ने भी दीपावली के पूर्व उक्त लाभ देने की मांग की है। इसके अलावा स्थायी कर्मियों ने भी उक्त लाभ मांगे हैं।कर्मचारियों के साथ सरकार को ऐसा दो तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। अधिकारी इसी का फायदा उठाते हैं और लाभ देने से आनाकानी करते हैं। त्योहारों के समय में इस तरह लाभ रोक लेना कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार से जुड़े सदस्यों को भी प्रभावित करता है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!