इंदौर रेलवे स्टेशन को दिया गार्डन का स्वरूप

इंदौर .सफाई में नंबर वन इंदौर के रेलवे स्टेशन की सूरत बदल गई है। स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म के बीच पौधे उगाकर गार्डन का रूप दिया है। पुराने इंजन के पार्ट्स से मूर्तियां, कलाकृतियां तैयार की हैं। इसे स्टेशन के सभी हिस्सों में लगाया है। सफाई पर भी खास ध्यान है। स्टेशन परिसर का थोड़ा भी कचरा बाहर नहीं जा रहा। स्टेशन पर ही कचरे से खाद बन रही है। सफाई भी तीन पारियों में 24 घंटे चल रही है। यात्रियों के बैठने की जगह, प्लेटफॉर्म, यार्ड सब कुछ चकाचक है। एक साल पहले जब रेलवे स्टेशन स्वच्छता सर्वेक्षण में 34वें नंबर पर आया था, इसके बाद से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं कि इंदौर स्टेशन अब नंबर वन बने। इसके लिए स्टेशन परिसर के अंदर से बाहर तक के लिए प्लानिंग की गई। इसके बाद ये बदलाव दिखने भी लगा है।

सफाई : 20 लाख रु. महीने का खर्च इस पर –सफाई तीन पारी में 24 घंटे हो रही। इस पर 20 लाख रुपए महीने खर्च हो रहा। यार्ड में प्लांट लगाया है। यहां कचरे से खाद बनाई जाती है। रतलाम रेल मंडल का पहला प्लांट यहां लगाया है। स्टेशन पर पार्किंग से अंदर तक पेंटिंग की है।

रोशनी : पूरे स्टेशन पर एलईडी लाइट लगाई –यार्ड से स्टेशन परिसर में एलईडी लाइट लगाई गई। हाईमास्ट भी लगाए गए। रात के समय स्टेशन के यार्ड से पूरा परिसर इन्हीं लाइट से जगमग रहता है। सोलर सिस्टम भी लगाया है। इससे रेलवे का बिजली का खर्च भी आधा हो गया है।

जोधपुर : नंबर 1 क्योंकि 24 घंटे मॉनिटरिंग –फिलहाल नंबर 1 जोधपुर स्टेशन पर 2200 सफाईकर्मी हैं। डायरेक्टर की नियुक्ति की, जिसका काम था सफाई पर नजर रखना। यात्रियों को जागरूक किया। प्लास्टिक बॉटल खत्म करने के लिए बॉटल क्रशर मशीन लगाई गई।

निरीक्षण : टीम ने यात्रियों से लिया फीडबैक –रेलवे स्टेशन के स्वच्छता सर्वे (क्वालिटी काउंसिल अॉफ इंडिया, क्यूसीआई) के लिए दिल्ली से टीम रविवार को इंदौर पहुंची। टीम ने स्टेशन पर सफाई व्यवस्था देखी। प्लेटफॉर्म, यार्ड का निरीक्षण किया। यात्रियों से फीडबैक लिया

  • एक साल पहले जब रेलवे स्टेशन स्वच्छता सर्वेक्षण में 34वें नंबर पर आया था, इसके बाद से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं
  • सफाई तीन पारी में 24 घंटे हो रही, इस पर 20 लाख रुपए महीने खर्च हो रहा
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!