काबुल में अस्पताल के बाहर दो बड़े बम धमाके, अबतक 19 की मौत

काबुल । अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बावजूद आतंकी हमले रुक नहीं रहे हैं। राजधानी काबुल के अस्पताल के पास हुए दो बड़े बम धमाकों में अबतक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इस धमाके में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।तालिबान ने बताया कि दोनों बम धमाके पुलिस डिस्ट्रिक 10 में स्थित अस्पताल के आसपास के इलाके में हुए हैं। इस्लामिक अमीरात के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि पहला धमाका सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल के सामने हुआ।वहीं दूसरा धमाका भी अस्पताल के पास के इलाके में हुआ। विस्फोट क्षेत्र से गोलियों की आवाज भी सुनी गई है। एंबुलेंस घायल लोगों को इलाके से अस्पतालों में ले जा रही थी। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खोस्ती ने कहा कि एक विस्फोट अस्पताल के प्रवेश द्वार पर हुआ। खोस्ती के अनुसार, विस्फोटों में कई लोगों के हताहत होने की खबर है, लेकिन अभी तक सटीक आंकड़े का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर एंबुलेंसों को घायलों को ढोते हुए देखा गया है। काबुल में अस्पताल पर हुए हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इसके बावजूद माना जा रहा है कि इस विस्फोट के पीछे अफगानिस्तान में सक्रिय आईएसआईएस खुरसान गुट का हाथ हो सकता है। आईएसआईएस तालिबान का विरोध करता है। इतना ही नहीं, वह शिया, हजारा और दूसरे अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदायों को भी निशाना बनाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!