दीपावली दूसरों के जीवन में खुशियाँ बाँटकर मनाएँ : राज्यपाल पटेल

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि दीपावली ऐसा पर्व है जिसका आध्यात्मिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टियों से बहुत महत्व है। यह खुशियाँ बाँटने का पर्व है। इसे दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाकर मनाएँ।

राज्यपाल श्री पटेल आज राजभवन के सांदीपनि सभागार में दीपावली अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी.आहूजा सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। देश में मौसम के अनुसार उत्सवों और पर्वों का आयोजन किया जाता है। त्योहार आज की व्यस्त जिंदगी में परिजन के साथ मिलकर खुशियाँ मनाने का मौका देते हैं। यह हमारी परम्पराओं और सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी में हस्तांतरित करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कारों को रोपने का दायित्व माता-पिता का होता है। इसलिए यह जरूरी है कि उनकी वाणी और व्यवहार बच्चों को अच्छे संस्कार प्रदान करने वाले हो।

राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर रांगोलियों और उनके विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि रांगोली में स्वच्छता, जल, पर्यावरण-संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश बहुत गहरे और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा भूमि में जल की मात्रा सीमित है यदि उसका संरक्षण नहीं किया जाएगा तो भावी पीढ़ी के सामने जीवन का संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए हमारे रोजाना के कामों में जल का दुरुपयोग नहीं हो, इसकी सावधानी बहुत जरूरी है।

राज्यपाल श्री पटेल ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राज्यपाल के प्रमुख सचिव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर कर्मचारियों की ओर से उनका स्वागत किया। श्री पटेल ने राजभवन के कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी। बच्चों एवं सामाजिक न्याय और जेल विभाग के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!