स्वर्णिम मध्यप्रदेश की राह पर कदम बढ़ा रही भाजपा की सरकारः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। मध्यप्रदेश में 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, जिसके बाद प्रदेश ने विकास के रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ाए हैं। स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि 2003 के बाद से प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में अपने मध्यप्रदेश को स्वर्णिम बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कही। श्री शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बड़े गौरव का दिन है। मैं प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के 66 वें स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। श्री शर्मा ने कहा कि 2003 के बाद मध्यप्रदेश का तेजी से विकास हुआ है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज मध्यप्रदेश कई मामलों में नंबर-1 बनकर उभरा है। सड़क, बिजली, पानी जैसी चीजें लोगों उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा प्रदेश ने कृषि के क्षेत्र में भी तेजी से तरक्की की है और 5 बार कृषि कर्मण अवार्ड जीत चुका है।

आत्मनिर्भरता की राह पर कदम बढ़ा रहा प्रदेश
श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने कोरोना संकट के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने कई कदम उठाए। इस संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जब आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया, तो उसमें सुर मिलाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई। यही नहीं, बल्कि उनकी सरकार आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप को जमीन पर उतारने का काम भी कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने हर गरीब के जीवन को बदलने का काम किया है।

लोकतांत्रिक दल नहीं रही कांग्रेस
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज आमजन के बीच कांग्रेस की जो स्थिति है, कमलनाथ उस पर चिंतन करें, यह अच्छी बात है। प्रदेश अध्यक्ष के नाते यह उनका काम भी है। लेकिन कांग्रेस अब कोई लोकतांत्रिक दल नहीं रही, बल्कि वो एक परिवार की पार्टी बन गई है। ऐसी स्थिति में लोग किस तरह इस पार्टी से जुड़ सकेंगे, यह कमलनाथ और कांग्रेसजनों को मंथन करना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!