एजेंसियां वायु प्रदूषण से संबंधित शिकायतों का निदान करने में विफल रही

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर की एजेंसियां वायु प्रदूषण से संबंधित शिकायतों का निदान करने में विफल रही हैं। क्योंकि 15 अक्टूबर से केवल 11 प्रतिशत शिकायतों का ही समाधान किया गया है। क्षेत्र में खराब होती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए 15 अक्टूबर को ही ‘ग्रेडेड रिस्पोंस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) लागू किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, 15 से 30 अक्टूबर के बीच दिल्ली और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) शहरों की एजेंसियों ने 424 शिकायतों में से केवल 47 का समाधान हुआ है। अधिकता शिकायतें निर्माण और विध्वंस गतिविधियों, कच्ची सड़कों, सड़क की धूल, कचरा और औद्योगिक कचरे को खुले में फेंकने और यातायात जाम से संबंधित हैं।
दिल्ली में दर्ज 277 शिकायतों में से 26 का निदान हुआ हैं, जबकि 91 प्रतिशत लंबित हैं।वहीं उत्तर दिल्ली नगर निगम ने उस मिली 103 में से सिर्फ दो शिकायतों का निदान किया है। वहीं दक्षिण दिल्ली नगर निगम भी दो ही शिकायतों को हल हो सकी, जबकि उस 88 शिकायतें मिली थीं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम को 20 शिकायतें मिली जिसमें से उसने सात का निदान किया। वहीं दिल्ली विकास प्राधिकरण 20 में से एक और लोक निर्माण विभाग 15 में से दो शिकायतों को हल कर सका। उत्तर प्रदेश में एनसीआर की एजेंसियों को 43 शिकायतें मिली जिनमें से सिर्फ छह को हल किया जा सका। वहीं हरियाणा में एजेंसियों को वायु प्रदूषण से संबंधित 86 शिकायतें मिली जिसमें से 15 का निदान हुआ जबकि राजस्थान में एजेंसियों को मिली 12 शिकायतों में से एक का भी समाधान नहीं किया गया। जीआरएपी के तहत प्रदूषण रोधी उपाय किए जाते हैं, जिनका अनुसरण दिल्ली और उसके आसपास के शहर करते हैं। इसे मध्य अक्टूबर में तब लागू किया गया था जब मौसम की विपरीत स्थितियों और पराली जलाने की वजह से क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर खराब होना शुरू हो गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!