ओमान के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी कोवैक्सीन को दी मंजूरी, भारतीय कर सकेंगे यात्रा

नई दिल्ली/मेलबोर्न : भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को ऑस्ट्रेलियाई सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने मान्यता दे दी. अब से कोवैक्सीन की खुराक ले चुके यात्री ऑस्ट्रेलिया के लिए यात्रा कर सकते हैं. भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’फेरेल एओ ने इसकी जानकारी दी.

बैरी ओ’फेरेल एओ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने यात्रियों के टीकाकरण की स्थिति स्थापित करने के उद्देश्य से भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को मंजूरी दे दी है. अब से कोवैक्सीन का डोज ले चुके यात्री बेझिझक ऑस्ट्रेलिया में एंट्री ले सकते हैं.

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से कोवैक्सीन को अब तक हरी झंडी नहीं मिली है. भारत बायोटेक ने अप्रैल में इमरजेंसी यूज लिस्टिंग के लिए आवेदन किया था. ऑस्ट्रेलिया में कोविशील्ड पहले ही अनुमति प्राप्त कर चुकी है.

ऑस्ट्रेलिया से पहले ओमान ने कोवैक्सीन टीके लगवाने वाले को यात्रा की मंजूरी दी है. भारत बायोटेक ने ट्विटर पर लिखा, ‘कोवैक्सीन टीके को अब क्वारंटीन की जरूरत के बिना ओमान की यात्रा के लिए स्वीकृत कोविड-19 टीकों की सूची में शामिल किया गया है. इससे भारत से ओमान जाने वाले उन यात्रियों को सुविधा होगी जिन्होंने कोवैक्सीन टीका लगवाया है.’

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!