महिला क्रिकेटर ने बगैर कपड़ों के ‘बल्लेबाजी’ की तो टीम की साथी ने ही किया ट्रोल

इंग्लिश महिला क्रिकेटर सारा टेलर (Sara Taylor) ने एक बार फिर अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया है. सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर बगैर कपड़ों के बल्लेबाजी करती हुई एक तस्वीर डाली है. तस्वीर में उनके हाथों में बल्ला है और वो इसके कैप्शन में लिखती हैं ‘ Waiting to go into bat like .’. इस तस्वीर के अपलोड होने के तुरंत बाद सारा, सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गईं.

उनकी इस पोस्ट पर कई तरह की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. मगर इन सब के बीच चौंकाने वाली बात ये रही कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ही एक और महिला खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा हार्टले ने सारा टेलर पर तंज कसते हुए कमेंट किया. सारा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए हार्टले ने लिखा, ‘How many naked games of cricket have you played?’ यानी ‘आपने इस नग्न अवस्था में कितने क्रिकेट मैच खेले हैं?’. यही नहीं, हार्टले ने अपने दूसरे कमेंट में सारा को और रोस्ट करते हुए लिखा कि ‘When do you ever wait to bat without clothes on?’ इसका ये मतलब हुआ कि ‘आपने बिना कपड़ों के बल्लेबाजी करने का कब इंतजार किया है?’.

सारा अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए जानी-पहचानी तो जाती हैं, मगर इसके साथ-साथ वो सामाजिक मुद्दों पर भी खुल कर अपना विचार रखती हैं. उन्होंने इस मामले में कहा कि वो महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाना चाहती हैं. सारा फिलहाल अपनी कुछ व्यक्तिगत परेशानियों से गुजर रहीं है और इसके चलते वो अभी इंग्लैंड वूमेंस क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं.

बताया जा रहा है कि सारा एंग्जायटी डिसऑर्डर से परेशान हैं मगर फिर भी इस खिलाड़ी ने अपने हौसलों को मजबूत रखते हुए हालहीं में सर्रे स्टार्स के लिए खेला था. इससे पहले वूमेंस एशेज के दौरान सारा ने कहा था कि वो नहीं चाहती के लोग इस स्टेज में मुझे कमजोर समझे. सारा ने अपनी मानसिक अवस्था के बारे में कहा की वो अब तक बहुत सी चुनौतियों से गुजर चुकी है और मानसिक रूप से स्वास्थ्य होने में समय लगता है.

इंग्लिश बल्लेबाज सारा ने अपनी ताजा पोस्ट में सेमिनार का हिस्सा बनाने के लिए यूके के स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद भी कहा. सारा अब एक साहसिक कदम उठाने के लिए खुद पर गर्व करती हैं और दूसरी महिलाओं के लिए एक संदेश भी बनना चाहती हैं. आपको बता दें कि इससे पहले भी सारा टेलर न्यूड-फोटोशूट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!