शहनाज ने भावनाओं से सराबोर ‘तू यहीं है’ शीर्षक गीत के माध्यम से दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद

मुंबई । बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी है। यह श्रद्धांजलि उन्होंने अपने एक गाने के जरिए दी है। इस गाने का शीर्षक है ‘तू यहीं है’। यह गीत आपका दिल छू लेगा। खास बात है कि शहनाज गिल ने खुद इस गाने को गाया है। और इसके बोल राज रंजोध ने लिखे हैं। राज ने ही इसके म्यूजिक को कंपोज किया है। गाने में शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपनी भावनाओं को खुल कर दिखाया है। गाने के शुरुआत शहनाज और सिद्धार्थ के बिग बॉस 13 वाले वीडियो क्लिप से होती है, जिसमें शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं, तू मेरा है, ठीक है! और तू मेरा ही है। मैं फाड़ कर रख दूंगी सबको यहां पर। मैं गेम जीतने नहीं आई हूं यहां पर, तुझे जीतना है।
‘तू यहीं है’ गाने में सिद्धार्थ शुक्ला के कुछ पुराने वीडियो क्लिप भी शामिल किए गए हैं, जिसमें वह शहनाज के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। साथ ही दोनों के बीच कुछ इमोशनल पलों को भी दिखाया गया है। वीडियो के आखिर में सिद्धार्थ की आवाज भी सुनाई गई है, जिसमें सिद्धार्थ शहनाज को निक नेम ‘शना’ कहकर पुकार रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ शुक्ला का पिछले महीने 2 तारीख को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज सदमे में थीं और लगभग एक महीने से ज्यादा वक्त बाद अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने में जुट गई हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सिडनाज की जोड़ी टूट गई, लेकिन वह लोगों के दिलों में प्यार बनकर मौजूद है। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज बहुत अकेली पड़ गई हैं। शहनाज ने अब तक सिद्धार्थ शुक्ला के निधन या उनके बारे में एक शब्द भी नहीं था, लेकिन अब इस ट्रिब्यूट सॉन्ग के जरिए अपनी फीलिंग्स और दुख का इजहार किया है। इस गाने को देखकर आपको यकीन हो जाएगा की शहनाज के लिए सिद्धार्थ शुक्ला कितने खास थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!