स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर होगा भव्य कार्यक्रम

केवड़िया: देशभर में आज (रविवार को) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है. राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर शानदार समारोह होगा. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कार्यक्रम में शामिल होकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. एकता दिवस समारोह में एकता परेड भी निकाली जाएगी. इस परेड में सभी राज्यों के पुलिसकर्मी शामिल होंगे. साथ ही CISF और BSF के जवान भी परेड में हिस्सा लेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रिकॉर्डेड संदेश के जरिए समारोह को संबोधित करेंगे.

आधुनिक भारत के निर्माता सरदार पटेल
हिंदुस्तान के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल को आज पूरा देश नमन कर रहा है. देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार पटेल की आज 146वीं जयंती है. एकता के ‘सूत्रधार’ लौह पुरुष पटेल की जयंती हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है.

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के प्रणेता लौह पुरुष
राष्ट्रीयता के ‘महानायक’ पटेल जी की जयंती पर देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं. वहीं गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर खास समारोह होना है. इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

निकाली जाएगी एकता परेड
एकता दिवस के मौके पर होने वाली एकता परेड में इस साल प्रधानमंत्री मोदी की जगह गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो रहे हैं. इसको लेकर सभी इंतजाम कर लिए गए हैं. एकता परेड में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल सहित कई नेता भी शामिल होंगे. गौरतलब है कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनने के बाद ही मोदी सरकार ने पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था.नए भारत के निर्माता सरदार पटेल के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा. दृढ़ इच्छाशक्ति और मनोबल के दम पर सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत को एक करने का ऐसा मुश्किल काम कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. उन्होंने जिस तरह कश्मीर से लेकर हैदराबाद तक भारत को एक सूत्र में पिरोया राष्ट्रीय एकता के इस बेजोड़ शिल्पी का देश हमेशा ऋणी रहेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!