आर्यन खान जेल से निकले बाहर, शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि के साथ गए परिवार से मिलने

मुंबई. क्रूज ड्रग मामले में तीन हफ्तों से मुंबई की आर्थर रोड जेल ( Arthur Road Jail) में बंद आर्यन खान (Aryan Khan) शनिवार सुबह जेल से बाहर आ गए. 23 वर्षीय खान को गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High court) ने जमानत दे दी थी. हालांकि शुक्रवार को जमानत के कागजात सही समय पर जेल में ना पहुंचने पर उन्हें रिहा नहीं किया जा सका. उधर शनिवार सुबह जेल अधिकारियों ने जमानत आदेश लेने के लिए करीब साढ़े पांच बजे आर्थर रोड जेल के बाहर जमानत की पेटी खोली. कल आर्यन खान के जमानत आदेश की कॉपी इसी पेटी के अंदर रखी गई थी. आर्यन की रिहाई के बाबत आर्थर रोड जेल के अधीक्षक नितिन वायचल ने कहा कि हमें आर्यन खान की रिहाई का आदेश मिल गया है. 1-2 घंटे में उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

आर्यन खान जेल से रिहा कर दिए गए हैं.
आर्थर रोड जेल के बाहर हलचल तेज़, जेल पहुँचे शाह रुख़ के बॉडीगार्ड
मुंबई के आर्थर रोड जेल अधिकारी ने कहा कि आर्यन खान की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
वहीं अरबाज मर्चेंट को घर ले जाने के लिए असलम मर्चेंट BMW से पहुंचे.
शाहरुख खान का बॉडीगार्ड रवि सिंह, आर्यन खान को साथ ले जाने के लिए आर्थर रोड जेल पहुंचे.
क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में गिरफ्तारी के 25 दिन बाद हाईकोर्ट ने आर्यन को जमानत दी थी. शुक्रवार शाम को एक विशेष अदालत ने आर्यन के लिए रिहाई मेमो जारी किया, लेकिन उनके वकील समय-सीमा के अंदर कागजात जेल अधिकारियों तक नहीं पहुंचा सके. उधर उच्च न्यायालय ने आर्यन की जमानत के लिए 14 शर्तें लागू की हैं जिनमें एक लाख रुपये के निजी मुचलके का भुगतान और यहां एनसीबी दफ्तर में हर सप्ताह हाजिरी लगाना शामिल है.

जूही चावला ने दी जमानत
जूही चावला विशेष अदालत में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे समेत अन्य वकीलों के साथ पहुंचीं और उन्होंने जमानत संबंधी और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा किए. वह विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल के समक्ष पेश हुईं जहां मानशिंदे ने कहा कि चावला जमानत देंगी. अभिनेत्री ने सत्यापन के लिए अपना आधार कार्ड दिया. जब चावला न्यायाधीश के समक्ष खड़ी थीं तो मानशिंदे ने अदालत को बताया कि अभिनेत्री आवेदक (आर्यन खान) को बचपन से जानती हैं और वह तथा आर्यन के पिता शाहरुख खान व्यावसायिक रूप से जुड़े हैं.अदालत ने सत्यापन के बाद जमानत को स्वीकार कर लिया जिसके बाद चावला को जरूरी दस्तावेजों पर दस्तखत करने के लिए अदालत के रजिस्ट्री विभाग जाने को कहा गया. चावला ने कागजों पर हस्ताक्षर किये जिसके बाद उन्हें वापस अदालत भेजा गया जहां जज ने जमानत बांड पर दस्तखत किये और रिहाई मेमो जारी किया. अदालत परिसर से निकलते हुए चावला ने संवाददाताओं से कहा, ‘परिवार में अब सुकून है. हम सभी खुश हैं.अब बच्चा घर आ जाएगा.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!